शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

United Spirits Ltd Share Latest News : भविष्य में भी स्टॉक में तेजी बने रहने के आसार

राहुल, गुजरात : यूनाइटेड स्पिरिट्स के शेयर मैंने 850 रुपये में खरीदे थे। क्या इसके और शेयर यहाँ कम से कम तीन साल के लिए खरीदना ठीक रहेगा?

Expert Shomesh Kumar : कंपनी के लिए कमाई कोई बड़ा मुद्दा नहीं रहा है और मेरे हिसाब से आगे भी नहीं होगा। इसका मूल्यांकन भी धीरे-धीरे स्टॉक के पक्ष में आ जायेगा। इस स्टॉक में खतरे का स्तर 975 रुपये के आसपास है। बाकी इसमें परेशानी या सोचने वाली कोई बात नहीं है और मुझे आगे भी इसमें सब सकारात्मक ही लग रहा है। त्योहारी मौसम में कंपनी को और कमाई की उम्मीद जरूर रहेगी, जिसके पूरा होने में मुझे कोई संशय नहीं है।

(शेयर मंथन, 18 सितंबर 2023)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें। हमारे व्हाट्सऐप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें - https://chat.whatsapp.com/DBQKqfCBPQQIcNMlb06glF)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख