शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

Johnson Controls-Hitachi Air Conditioning India Ltd Latest News : तिमाही नतीजे अच्छे रहे तो स्टॉक में आयेगी तेजी

प्रवीण सिंह जाला : एक साल के लिहाज से जॉनसन कंट्रोल्स हिताची एयर कंडिशनिंग इंडिया और राजेश एक्पोर्ट्स पर कैसा नजरिया है और इसका लक्ष्य क्या रखें? इसे और खरीदना चाहिए या बेच दें?

Expert Shomesh Kumar : कोरोना के समय से इस सेक्टर में काफी सारी दिक्कतें रही हैं। हाल के कुछ वर्षों से ये पनप नहीं पा रहा है। लेकिन इस क्षेत्र में तरक्की की रफ्तार थमने का कोई संकेत नहीं दिखता है। इस कंपनी को अपनी साख वापस बनाने में कुछ समय लग सकता है। इसे पाँच-छह साल के लिहाज से खरीद सकते हैं। कंपनी के तिमाही नतीजे अच्छे रहे तो स्टॉक में गति आ सकती है। इसमें 950 रुपये के पास एक आधार बन गया है और दूसरा 1200 रुपये के पास संभावित सहारा है। अगर ये 1200 रुपये के नीचे नहीं गया तो 1600 रुपये के शिखर तक पहुँच सकता है।

(शेयर मंथन, 26 सितंबर 2023)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें। हमारे व्हाट्सऐप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें - https://chat.whatsapp.com/DBQKqfCBPQQIcNMlb06glF)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!