शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

Utkarsh Small Finance Bank Ltd Share Latest News : कम ब्याज दरों का मिलेगा फायदा, होल्ड कर सकते हैं स्टॉक

सुशील आनंद : मेरे पास उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक के 500 शेयर 48 रुपये के भाव पर हैं। इसे होल्ड करें या निकल जाना चाहिए? अच्छे रिटर्न के लिए मैं इसे एक साल तक होल्ड कर सकता हूँ।

Expert Shomesh Kumar : इस स्टॉक को होल्ड किया जा सकता है, क्योंकि आने वाले समय में जब ब्याज दरों में कमी होनी शुरू होगी तब उसका फायदा इस तरह की वित्तीय इकाईयों को मिलेगा। लेकिन कोई भी निवेश जोखिम का स्तर तय किये बिना नहीं करना चाहिए। इसलिए इसमें 46.5 रुपये पर स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगा। इस स्तर के नीचे इसमें लंबा करेक्शन आ सकता है और काफी नीचे फिसल सकता है। इस कंपनी के तिमाही नतीजों पर नजर रखें और उसका बराबर आकलन करते रहें।

(शेयर मंथन, 29 सितंबर 2023)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें। हमारे व्हाट्सऐप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें - https://chat.whatsapp.com/DBQKqfCBPQQIcNMlb06glF)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख