शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

Suzlon Energy Ltd Share Latest News : कंपनी को मुनाफे से भागा स्टॉक, आगे के स्तर समझें

धर्मेश दत्त, राजकोट : मेरे पास सुजलॉन के 33,000 शेयर 11.90 रुपये के भाव पर हैं। इसका भविष्य कैसा लग रहा है?

Expert Shomesh Kumar : सुजलॉन एनर्जी के स्टॉक में तेजी दिख रही है, क्योंकि कंपनी ने मुनाफा दिया है। लेकिन स्टॉक में तेजी जारी रहने के लिए इसे आगे भी लगातार मुनाफा कमाना होगा। फिलहाल इस स्टॉक में 26 रुपये के आसपास का एक शिखर नजर आ रहा है, जिसे भेदे बिना इसमें और ऊपर की चाल नहीं बन सकती है। इसमें नीचे की तरफ 22 रुपये का स्तर है जो अहम है। फिलहाल मुझे लगता है कि ये स्टॉक 22 रुपये से 26 रुपये के दायरे में रह सकता है। 22 रुपये का स्तर टूटा तो ये 18 रुपये तक गिर सकता है। वहीं, 26 रुपये के ऊपर जाने पर ये 31 रुपये से 33 रुपये के स्तर तक जा सकता है।

(शेयर मंथन, 02 अक्तूबर 2023)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें। हमारे व्हाट्सऐप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें - https://chat.whatsapp.com/DBQKqfCBPQQIcNMlb06glF)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!