शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

Nifty IT Vs TCS : टीसीएस का ढाँचा सकारात्मक, उठा-पटक वाली रह सकती है आगे की चाल

Expert Shomesh Kumar : टीसीएस का ढाँचा सकारात्मक है, लेकिन इसकी चाल काफी उठा-पटक वाली रह सकती है। इस स्टॉक का मूल्यांकन भी ठीक चल रहा है और इसमें 10% तक का खिंचाव संभव है।

मेरा मानना है कि ये ट्रेडिंग के लिहाज से सकारात्मक है, मगर निवेश के लिए मैं अभी इससे दूर रहना पसंद करूँगा। बाकी अब तिमाही नतीजों का दौर फिर से शुरू हो रहा है, तो देखते हैं इस बार टीसीएस के नतीजे कैसे रहते हैं।

(शेयर मंथन, 10 अक्तूबर 2023)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें। हमारे व्हाट्सऐप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें - https://chat.whatsapp.com/DBQKqfCBPQQIcNMlb06glF)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!