शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

Kotak Mahindra Bank Ltd Share Latest News : नये प्रबंधन के बेहतरीन प्रदर्शन से आयेंगे स्टॉक के अच्छे दिन

Expert Shomesh Kumar : कोटक महिंद्रा बैंक के स्टॉक का मूल्यांकन अब अपने सही स्तर पर आ रहा है। बैंक का कामकाज और उसकी कमाई को लेकर भी कोई दिक्कत नहीं है। ये स्टॉक भी हो सकता है एचडीएफसी बैंक की तरह अपने नये प्रबंधन समूह का प्रदर्शन और कामकाज देखने के बाद ही लंबे कंसोलिडेशन से बाहर आ पाये।

इस स्टॉक में 1800 रुपये का स्तर निकलने के बाद माना जा सकता है कि 1700 रुपये पर बॉटम बन गया है। ये जब 1844 रुपये के ऊपर बंद होने लगेगा, तब इसमें ऊपर की नयी चाल की उम्मीद बनेगी।

(शेयर मंथन, 27 अक्तूबर 2023)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!