शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

Reliance Industries Ltd Share Latest News : लोअर हाई का ढाँचा खत्म होने पर स्टॉक कर सकता है वापसी

कमलेश सिंह : रिलायंस 122 शेयर 2527 रुपये के भाव पर खरीदे हैं। इस पर आपकी क्या सलाह है?

Expert Shomesh Kumar : रिलायंस का स्टॉक 2175-2200 रुपये से 2900 रुपये के एक बहुत बड़े दायरे में घूम रहा है। अब ये छोटे दायरे की तरफ जा रहा है इसमें लोअर हाई का ढाँचा खत्म नहीं हो पा रहा है। ये स्टॉक जब 2360 रुपये के ऊपर बंद लगेगा तब ये माना जा सकता है कि इसका लोअर हाई का स्ट्रक्चर खत्म हो गया है। इस स्तर से पहले स्टॉक में वापसी के बारे में कुछ भी नहीं कहा जा सकता है। इस स्तर के नीचे ये 2175 से 2200 रुपये के स्तर तक जा सकता है।

(शेयर मंथन, 29 अक्तूबर 2023)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!