शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

Tata Elxsi Ltd Share Latest News : इस भाव से ऊपर क्लोजिंग पर ही आएगा स्टॉक में ट्रेंड पॉजिटिव

इंद्रसेन : टाटा एलेक्सी के 1000 शेयर 7400 रुपये के भाव पर लंबी अवधि के लिए लिये हैं। इसमें औसत करने के लिए सही भाव क्या रहेगा?

Expert Shomesh Kumar : टाटा एलेक्सी के स्टॉक में निवेश के नजरिये से पैसा लगाने का मतलब नहीं है। ये मौजूदा स्तरों पर ट्रेडिंग या मोमेंटम खरीदारी के लिए उचित लगता है। इस स्टॉक में 7200 और 7000 रुपये के स्तर अहम हैं, इन स्तरों के नीचे अपने जोखिम को देखना आपके लिए जरूरी है। इसमें थोड़ी और ऊपर की चाल देखने को मिल सकती है और ये 8000 रुपये की तरफ जा सकता है।

(शेयर मंथन, 05 नवंबर 2023)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!