शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

Clean Science and Technology Ltd Share Latest News : स्टॉक में चलेगा कंसोलिडेशन, सही नहीं लगते मूल्यांकन

संकल्प पाटिल : क्लीन साइंस में लंबी अवधि के लिहाज से क्या निवेश का सही समय अब है?

Expert Shomesh Kumar : इस कंपनी का बिजनेस मॉडल अच्छा है, लेकिन मूल्यांकन मुझे बहुत सही नहीं लगता है। ये स्टॉक काफी लंबे समय से करेक्शन में है और ये भाव के जरिये नहीं समय के जरिये मूल्यांकन सही स्तर पर लाने की कोशिश में लगा है। इसलिए इस स्टॉक से बहुत उम्मीद नहीं की जानी चाहिये। मेरे अनुमान से ये स्टॉक अभी कुछ और समय तक 1240-1250 रुपये से लेकर 1500 रुपये के बीच झूलता रहेगा।

(शेयर मंथन, 07 नवंबर 2023)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!