शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

U.S. Market Data : अमेरिकी बाजरों में अभी और कितनी तेजी बाकी

Expert Shomesh Kumar : डॉव जोंस में एक बड़े दायरे में उतार-चढ़ाव रहेगा और ये 31500 से 35500 के बीच घूमता रहेगा (Dow Jones Analysis)। इसमें आगे की चाल दो स्थितियों में समझ में आयेगी। अमेरिकी केंद्रीय बैंक से ब्याज दरों में नरमी के संकेत मिलेंगे तो इसमें 37000 का शिखर दोबारा देखने को मिल सकता है। वहीं, भूराजनीतिक हालात बिगड़ तो उसका असर डॉव जोंस पर भी आयेगा।

लेकिन अभी ये नहीं कहा जा सकता है कि आने वाले समय में इनमें से कौन सा आकलन सही बैठेगा। अमेरिका में ब्याज दरों में नरमी के संकेत का असर भारतीय बाजारों में भी देखने को मिलेगा (Dow Jones Live Today)। अमेरिकी बाजार के बारे में और जानकारी के लिये देखिये बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार के साथ निवेश मंथन के संपादक राजीव रंजन झा की बातचीत (US Market Update)।

(शेयर मंथन, 21 नवंबर 2023)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख