शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

Indraprastha Gas Ltd Share Latest News : स्टॉक की कीमत में स्थिरता आने का करें इंतजार

कौशिक घटक : मध्यम से लंबी अवधि के लिहाज से आईजीएल और हैप्पिएस्ट माइंड पर मौजूदा बाजार भाव पर आपका नजरिया क्या है?

Expert Shomesh Kumar : स्टॉक अभी काफी कमजोर है और इसकी आगे के हालात भी कुछ खास नहीं दिख रहे हैं। ये स्टॉक अभी सभी डीएमए के नीचे चल रहा है, इसलिए मुझे लगता है कि इसमें कोई भी नजरिया मूल्य में स्थिरता आने के बाद ही बनाना चाहिए। ये स्टॉक जब 409 रुपये के ऊपर मजबूती से बंद होने लगे तब समझना चाहिए कि अब ये मजबूती की तरफ बढ़ेगा। साथ ही इसका 375 रुपये के स्तर पर बॉटम बन गया है।

(शेयर मंथन, 27 नवंबर 2023)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!