शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

Gillette India Ltd Share Latest News : नयी खरीद के लिए स्टॉक में करेक्शन का इंतजार करें

गजेंद्र मौर्या : जिलेट इंडिया में लंबी अवधि के लिहाज से क्या करना चाहिए?

Expert Mayuresh Joshi : कंपनी की ब्रांड वैल्यू बहुत अच्छी है, आंतरिक वित्तीय स्थिति और उत्पादों की श्रृंखला के मामले में भी काफी मजबूज है। आने वाले समय में कंपनी अपनी उत्पाद श्रृंखला में बदलाव लाने पर विचार कर रही है। इसका असर आने वाले समय में इसके स्टॉक मूल्य पर देखने को जरूर मिलेगा। अभी इसमें काफी चाल आ चुकी है और इसके मुकाबले करेक्शन आना चाहिए। इसलिए मेरा मानना है कि जिनके पास ये स्टॉक पहले से है, वे इसे होल्ड कर सकते हैं। जो नयी खरीद करना चाहते हैं, उन्हें इसके भाव नीचे आने का इंतजार करना चाहिए।

(शेयर मंथन, 28 नवंबर 2023)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!