शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

Tata Elxsi Ltd Share Latest News : इस स्तर तक नीचे गिर सकते हैं स्टॉक के भाव

वीरशंकरनाथ : टाटा एलेक्सी का भाव क्या नीचे आयेगा? मैं इसे मध्यम अवधि के लिए खरीदना चाहता हूँ। इसे किस भाव पर लेना उचित रहेगा?

Expert Shomesh Kumar : इस स्टॉक का भाव नीचे तभी आयेगा जब ये 8200 रुपये के नीचे बंद होगा। ऐसा होने पर इसके भाव 7900 रुपये से 7800 रुपये तक जा सकते हैं। इस स्टॉक में 8000 रुपये के आसपास अभी सपोर्ट रहेगा। ये स्टॉक एक बार ऊपर की छलांग लगाने के मूड में है। इसमें नीचे आने के बाद एक उछाल 9500 रुपये के स्तर तक आने की संभावना है। इससे ज्यादा इसमें अभी कुछ कहने के लिए नहीं दिख रहा है।

(शेयर मंथन, 02 दिसंबर 2023)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!