शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

Nifty Prediction for tomorrow : निफ्टी में 21000-21500 के स्तर के लिए तैयार हो रहा है मंच

Expert Shomesh Kumar : बाजार ने राज्यों के चुनाव नतीजों को सकारात्मक तरीके से लिया है और निफ्टी अब 20200 के आसपास चल रहा है। इसलिए इसमें निकट समय में 20500 के स्तर की संभावना है। लेकिन इन स्तरों के पास भी अगर नीचे के स्तरों पर कुछ मिलता है, तो उस अवसर का लाभ उठाना चाहिए।

बाजार में अब नीचे स्तरों पर खरीदारी के मौके बनेंगे। बाजार खिंच रहा है और इसमें 20200, 20500 व 20700 का लक्ष्य खुला है। इस समय बाजार को वैश्विक बाजारों से भी ब्याज दरों में नरमी आने के रुझान मिल रहे हैं। देखा जाये तो निफ्टी में 21000-21500 के स्तरों के लिए तैयारी शुरू हो गयी है। निफ्टी के बारे में और जानकारी के लिए देखिये बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार के साथ निवेश मंथन के संपादक राजीव रंजन झा की बातचीत।

(शेयर मंथन, 04 दिसंबर 2023)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!