शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

Share Market Analysis : कैसा रहेगा ये सप्ताह, जानें बाजार का मूड शोमेश कुमार के साथ

Expert Shomesh Kumar : बाजार में करेक्शन के कोई संकेत नहीं दिखाई दे रहे हैं। कुछ स्तर हैं जिनके नीचे बाजार में करेक्शन आ सकता है, लेकिन अभी उन स्तरों तक जाने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं।

निफ्टी में 20850 के स्तर के नीचे करेक्शन आयेगा, जो इसे 20500 के स्तर तक लेकर जा सकता है। इस स्तर पर 10 डीएमए और गैप का निचला हिस्सा आ जायेगा। इस स्तर तक अगर निफ्टी पहुँचता है, तो आकलन करेंगे कि यहाँ से बाजार ऊपर जायेगा या और करेक्शन आयेगा।

(शेयर मंथन, 12 दिसंबर 2023)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!