शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

Nifty Prediction : बाजार में बढ़ रहा दबाव, 21000 के आसपास आयेगा अहम सपोर्ट

Expert Shomesh Kumar : बाजार में दबाव बढ़ रहा है और ये किसी भी दिन करेक्शन में जा सकता है। इसके लिए बाजार के अहम स्तरों को समझना जरूरी है। बाजार में पहला सहारा 21150 के स्तर पर आयेगा। इसके बाद बंद भाव के आधार पर 21000 के स्तर पर सपोर्ट आयेगा। इस हफ्ते में इन दोनों स्तरों से ज्यादा की जरूरत शायद ही पड़े।

निफ्टी में सबसे मजबूत सहारा 20770 के स्तर पर है। निफ्टी में ऊपर देखने वाले स्तर 22000 के आगे हैं, लेकिन बाजार में गर्मी ज्यादा तो 21700 से 21800 के स्तर पर प्रतिरोध मिल सकता है। निफ्टी के बारे में और जानकारी के लिए देखिये बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार के साथ निवेश मंथन के संपादक राजीव रंजन झा की बातचीत।

(शेयर मंथन, 18 दिसंबर 2023)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!