शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मिलाजुला बंद हुआ अमेरिकी बाजार, डॉव जोंस (Dow Jones) में 0.20% की मामूली गिरावट

एलेरगेन पीएलसी और अन्य हेल्थकेयर शेयरों में आयी तेजी से ऊर्जा शेयरों में गिरावट आयी, जिसके बाद सोमवार को अमेरिकी बाजार मिलाजुला बंद हुआ।

एशियाई बाजार मिले-जुले, शंघाई (Shanghai) में 1.66% की गिरावट

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को एशियाई बाजारों में मिला-जुला कारोबार देखने को मिल रहा है। चीन, दक्षिण कोरिया और ताईवान के सूचकांकों में गिरावट है।

एक्साइड इंडस्ट्रीज (Exide Industries) को 174 रुपये के लक्ष्य भाव के साथ खरीदें : एसएमसी (SMC)

एसएमसी ग्लोबल (SMC Global) ने एक्साइड इंडस्ट्रीज (Exide Industires) के शेयर के लिए 8-10 महीने की अवधि में 174.00 रुपये का लक्ष्य भाव दिया है। यह लक्ष्य भाव कंपनी के शेयर के मौजूदा भाव से 23% ज्यादा है।

मजबूती के साथ बंद हुआ अमेरिकी बाजार, डॉव जोंस 79.92 अंक चढ़ा

उम्मीद से कम निराशाजनक नौकरी रिपोर्ट से शुरुआती कमजोरी से उबरने के बाद अमेरिकी बाजार शुक्रवार को समाप्त हुए कारोबारी हफ्ते के अंतिम दिन मजबूती के साथ बंद हुआ।

जेएसपीएल (JSPL) के शेयर जमा करें : प्रभुदास लीलाधर

ब्रोकिंग फर्म प्रभुदास लीलाधर ने जिंदल स्टील ऐंड पावर (जेएसपीएल) के शेयर के लिए 80 रुपये के लक्ष्य भाव पर जमा करने की सालह दी है।

स्टेट्स टाइम्स (Straits Times) में 1.10% की गिरावट, निक्केई (Nikkei) 0.72% नीचे

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को शुरुआती कारोबार एशियाई बाजारों में गिरावट है। सभी सूचकांक लाल निशान पर है।

सपाट बंद हुआ अमेरिकी बाजार, नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 0.18% गिरा

गुरुवार को उपभोक्ता विवेकाधीन शेयरों में गिरावट से अमेरिकी बाजार के प्रमुख सूचकांको ने अपनी शुरुआती बढ़त खो दी और साथ ही अप्रैल नौकरियों की रिपोर्ट आने से पहले अमेरिकी बाजार में निवेशक सतर्क नजर आये, जिसके बाद कल अमेरिकी बाजार सपाट बंद हुआ।

सेंसेक्स (Sensex) में 116 अंक की बढ़त, निफ्टी (Nifty) 0.29% ऊपर

कल गिरावट के साथ बंद होने के बाद आज गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुयी। बीएसई सेंसेक्स (Sensex) पिछले बंद स्तर 25,101.73 अंक की तुलना में आज 85.93 अंक ऊपर 25,187.66 अंक पर खुला।

अमेरिकी बाजार में गिरावट जारी, डॉव जोंस 99.65 अंक गिरा

प्राइजलाइन के उम्मीद से कमजोर नतीजों से और बायॉटेक शेयरों में आयी कमजोरी से कल बुधवार को अमेरिकी बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ।

एशियाई बाजारों में गिरावट, हैंग-सेंग (Hang-Seng) 0.56% नीचे

अमेरिकी बजार से मिले कमजोर संकेतों के कारण गुरुवार को शुरुआती कारोबार एशियाई बाजारों में  गिरावट देखी जा रही है। सभी सूचकांक लाल निशान पर है।

Subcategories

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!