शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एनटीपीसी (NTPC) ने पार किया उच्चतम वार्षिक बिजली उत्पादन का आँकड़ा

एनटीपीसी (NTPC) ने एक साल में सबसे अधिक बिजली उत्पादन का आँकड़ा पार कर लिया है।

कंपनी ने वित्त वर्ष 2015-16 में 26,242 करोड़ इकाई बिजली का उत्पादन किया था। इसके मुकाबले चालू वित्त वर्ष समाप्त होने से पहले ही इसने 26,395 करोड़ इकाई बिजली का उत्पादन कर लिया है।
बीएसई में एनटीपीसी का शेयर गुरुवार के 161.00 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज मामूली बढ़त के साथ 162.00 रुपये पर खुला। करीब 3.10 बजे कंपनी के शेयर में 0.65 रुपये या 0.40% की गिरावट के साथ 160.35 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 17 मार्च 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी