शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

टीसीएस (TCS) को वॉयेजर एलायंस क्रेडिट यूनियन से मिला ठेका

मैंचेस्टर (यूके) में स्थित वित्तीय फर्म वॉयेजर एलायंस क्रेडिट यूनियन (Voyager Alliance Credit Union) या वीएसीयू ने कोर बैंकिंग के लिए प्रमुख आईटी सेवा प्रदाता टीसीएस (TCS) को चुना है।

वीएसीयू ने अपने डिजिटल परिवर्तन के लिए कोर प्लेटफॉर्म के रूप में कोर बैंकिंग के लिए टीसीएस बीएएनसीएस क्लाउड का चयन किया है। कार्यान्वयन में इसकी सहयोगी इकाई, रिटेल क्रेडिट यूनियन भी शामिल है।
टीसीएस के अनुसार प्लेटफॉर्म का बेहतर प्रदर्शन और ओपन आर्किटेक्चर-आधारित कोर बैंकिंग और डिजिटल चैनल क्रेडिट यूनियनों को तेजी से भुगतान सक्षम बनाने, सदस्यता आधार का विस्तार करने और फ्यूचर-प्रूफ प्रौद्योगिकी में उनके निवेश में मदद करेगा।
दूसरी तरफ बीएसई में टीसीएस के शेयर ने 2,087.80 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले 2,091.00 रुपये पर शुरुआत की और कारोबार के दौरान 2,106.95 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा।
कारोबारी बंदी के समय टीसीएस का शेयर 2.75 रुपये या 0.13% की हल्की बढ़ोतरी के साथ 2,090.55 रुपये के भाव पर है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 7,83,122.69 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 2,296.00 रुपये और निचला स्तर 1,784.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 26 सितंबर 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी