रिलायंस (Reliance) ने की रेलवे को डीजल आपूर्ति की शुरुआत
मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) ने भारतीय रेलवे को डीजल की आपूर्ति करना शुरू कर दिया है। अब तक रेलवे को डीजल की आपूर्ति सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों द्वारा ही जाती थी।
भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) निदेशक मंडल की बैठक में मंगलवार को स्टार्टअप और पहली बार बाजार से पूँजी जुटाने वाली कंपनियों को प्रोत्साहित करने के लिए कई नियमों को आसान बनाने का ऐलान किया गया है।
जैव प्रौद्योगिकी की प्रमुख कंपनी बायोकॉन (Biocon) की अनुसंधान शाखा, सिंजेन इंटरनेशनल (Syngene International) का आईपीओ (IPO) लाने के लिए पूँजी बाजार के नियामक सेबी (SEBI) से मंजूरी मिल गयी है।
एचडीएफसी बैंक ने आज पेजैप (PayZapp) नाम के एक भुगतान समाधान की शुरुआत की है, जिससे इन दिनों मोबाइल उपकरणों के माध्यम से होने वाले भुगतान और खरीदारी के तरीकों में एक क्रांतिकारी बदलाव होगा।