शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सेबी (SEBI) की मंजूरी से बायोकॉन (Biocon) का शेयर 3% तक उछला

Bioconजैव प्रौद्योगिकी की प्रमुख कंपनी बायोकॉन (Biocon) की अनुसंधान शाखा, सिंजेन इंटरनेशनल (Syngene International) का आईपीओ (IPO) लाने के लिए पूँजी बाजार के नियामक सेबी (SEBI) से मंजूरी मिल गयी है।

इस खबर के चलते बायोकॉन के शेयर में आज सुबह के कारोबार में लगभग 3% की उछाल आ गयी। कंपनी ने अप्रैल में अपनी मर्चेंट बैंकर ऐक्सिस कैपिटल के माध्यम से भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) में ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) जमा किया था। सेबी ने 12 जून को इनके दस्तावेजों पर अपनी अंतिम मुहर लगायी है। कंपनी की योजना 2.2 करोड़ इक्विटी शेयरों को बेचने की है, जिनमें से 20 लाख शेयर बायोकॉन के शेयरधारकों के लिए आरक्षित है। हालाँकि कंपनी ने आईपीओ के माध्यम से जुटायी जाने वाली राशि पर अभी कोई टिप्पणी नहीं की है, लेकिन बाजार में अटकलें हैं कि यह लगभग 600 करोड़ रुपये का आईपीओ हो सकता है। अप्रैल में बायोकॉन की अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक किरण मजूमदार-शॉ ने कहा था कि सिंजेन के आईपीओ के लिए सभी मंजूरी समय पर मिल जाने पर इसे जुलाई तक सूचीबद्ध (लिस्ट) कराया जा सकता है।
आज सुबह बायोकॉन का शेयर एक तेज उछाल के साथ खुला। बीएसई में पिछले बंद भाव 446.90 रुपये के मुकाबले यह 459.00 रुपये पर खुला और जल्दी ही 460 रुपये तक चढ़ गया, जहाँ यह 2.93% की तेजी दिखा रहा था। हालाँकि आगे चल कर इसकी बढ़त कुछ हल्की हो गयी। दोपहर में करीब 1.40 बजे यह 4.10 रुपये या 0.92% की बढढ़त के साथ 451.00 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 16 जून 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख