हीरो मोटोकॉर्प और एलऐंडटी खरीदें : सिमी भौमिक
तकनीकी विश्लेषक सिमी भौमिक ने गुरुवार 10 मार्च को एकदिनी कारोबार में हीरो मोटोकॉर्प (Hero Motocorp) और एलऐंडटी (L & T) के शेयर खरीदने की सलाह दी है।
तकनीकी विश्लेषक सिमी भौमिक ने गुरुवार 10 मार्च को एकदिनी कारोबार में हीरो मोटोकॉर्प (Hero Motocorp) और एलऐंडटी (L & T) के शेयर खरीदने की सलाह दी है।
आईसीआईसीआई डायरेक्ट (ICICI Direct) ने आज गुरुवार 10 मार्च के एकदिनी फ्यूचर कारोबार के लिए लार्सन ऐंड टुर्बो (Larsen and Toubro) में खरीदारी और सिएट (Ceat) में बिकवाली की सलाह दी है।
ब्रोकिंग फर्म एसएमसी ग्लोबल (SMC Global) ने आज गुरुवार 10 मार्च को एकदिनी कारोबार में रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर मार्च कॉल और जस्ट डायल मार्च कॉल का ऑप्शन खरीदने की सलाह दी है।
ओम कैपिटल के रिसर्च प्रमुख राजेश अग्रवाल (Rajesh Agarwal) ने गुरुवार के एकदिनी कारोबार के लिए बजाज इलेक्ट्रीकल्स (Bajaj Electricals), रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर (Reliance Infrastructure), लवेबल लिंगीरी (Lovable Lingerie), अशोक लेलैंड (Ashok Leyland) और इंडो रामा सिंथेटिक्स (Indo Rama Synthetics) के शेयर खरीदने की सलाह दी है।
गुरुवार को शुरुआती कारोबार में एशियाई बाजारों में तेजी देखी जा रही है। चीन के शंघाई को छोड़कर बाकी सभी सूचकांक हरे निशान पर चल कर रहे हैं।
कच्चे तेल की कीमतों में उछाल आने के बाद बुधवार को अमेरिकी शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक बढ़त के साथ बंद हुए। डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 36.26 अंक (0.21%) बढ़ कर 17,000.36 पर बंद हुआ।
बुधवार को भारतीय शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुए। कमजोर वैश्विक संकेतों के कारण बाजार ने आज गिरावट के साथ शुरुआत की थी।
विजय माल्या की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। सरकारी बैंकों के कंसोर्शियम ने मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में विजय माल्या के खिलाफ अर्जी दी थी।
सुप्रीम इंफ्रास्ट्रक्चर को मंबुई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण से 75.72 करोड़ रुपये का ठेका मिला है।
वैश्विक प्रौद्योगिकी कंपनी माइंडटेक वैश्विक विविध प्रौद्योगिकी और औद्योगिक नेता के साथ स्टेट ऑफ आर्ट के डीजाइन और विकास के लिए हीटिंग, वेनटिलेटिंग और एयर कंडीशनिंग (एचवीएसी) नियंत्रण में सहयोग करेगा।
दवा कंपनी यूनिकेम लेबोरेटरीज को अमेरिकी खाद्य और औषधि प्रशासन से एंटीसायकोटिक दवा बनाने की मंजूरी मिल गयी है।
अशोका बिल्डकॉन के कंसोर्शियम ने भारतीया इंफ्रा परियोजना को राष्ट्रीय राजमार्ग और इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन से अरुणाचल प्रदेश में ईपीसी मोड के तहत राजमार्ग परियोजना के लिए मंजूरी मिल गयी है।
टाटा पावर ने महाराष्ट्र में 30 मेगावॉट विंड फार्म के लिए अधिग्रहण के लिए शेयर खरीद समझौते (Share Purchase Agreement) पर हस्ताक्षर किया है।
यस बैंक ने दिल्ली, मुंबई और बंगलुरु में यस ग्रेस नाम से महिला शाखा की शुरुआत की है। इस शाखा में महिला कर्मचारियों द्वारा संचालित किया जाएगा।
गोदरेज कंज्यूमर ने अपनी सहायक कंपनी के माध्यम से डीजीएच फेज दो के स्वामित्व वाली स्टाइल इंडस्ट्रीज से मॉरीशस में 39% की अतिरिक्त हिस्सेदारी हासिल की है।
कोटक महिंद्रा समूह के निजी इक्विटी अगले 3-4 सालों में छह शहरों में आवासीय परियोजनाओं में 1,600 करोड़ रुपये निवेश करेगी।