सन फार्मा (Sun Pharma), टाटा कम्युनिकेशंस (Tata Communication) खरीदें : आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज
आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने आज के एकदिनी कारोबार में सन फार्मा (Sun Pharma) और टाटा कम्युनिकेशंस (Tata Communication) में खरीदारी, जबकि लार्सन एंड टुब्रो (Larsen & Toubro) और अपोलो टायर्स (Apollo Tyres) में बिकवाली की सलाह दी है।
भारतीय शेयर बाजार आज सकारात्मक नजर आ रहा है, हालाँकि बाजार में आने वाले दिनों में उतार-चढ़ाव का रुख बना रह सकता है।




राजीव रंजन झा : पिछले हफ्ते ही कोरस सुनाई दे रहा था कि निफ्टी 6,000 तक जा रहा है, लेकिन शुक्रवार और सोमवार की 2 दिनों की गिरावट ने ही जानकारों को नीचे की ओर देखने के लिए मजबूर कर दिया है।
