जनवरी में जीएसएम मोबाइल के 93 लाख नये ग्राहक बने
भारत में जीएसएम मोबाइल फोन के ग्राहकों की संख्या में जनवरी 2009 में 93 लाख यानी 3.6% का इजाफा हुआ है। दिसंबर 2008 में 85 लाख नये जीएसएम ग्राहक बने थे, जिसकी तुलना में जनवरी की संख्या काफी अच्छी रही है। इसके साथ देश में अब जीएसएम मोबाइल ग्राहकों की संख्या 25.82 करोड़ से बढ़कर 26.75 करोड़ हो गयी है। भारत के जीएसएम मोबाइल बाजार में जनवरी 2009 के अंत में भारती एयरटेल की 33.04%, वोडाफोन एस्सार की 23.68%, बीएसएनएल की 15.95%, आइडिया सेलुलर की 14.96%, एयरसेल की 6.27% रिलायंस टेलीकॉम की 3.87%, एमटीएनएल 1.5% और बीपीएल की 0.75% की हिस्सेदारी रही।
टाटा स्टील के शेयर में कमजोरी का रुख है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में आज के कारोबार में 194.55 रुपये का निचला स्तर छूने के बाद कंपनी का शेयर भाव दोपहर के 2.12 बजे 2.3% की गिरावट के साथ 195.05 रुपये पर है। गौरतलब है कि धातु क्षेत्र की दिग्गज कंपनी टाटा स्टील के 9 करोड़ 89 लाख यानी 13.53% शेयर गिरवी रखे गये हैं।
अंबरीश बालिगा, वीपी, कार्वी स्टॉक ब्रोकिंग
राजीव रंजन झा