एलआईसी हाउसिंग का लाभ 26.7% बढ़ा
एलआईसी हाउसिंग के लाभ में अक्टूबर-दिसंबर 2008 की तिमाही में 26.7% की बढ़ोतरी हुई है। कंपनी का कर-पश्चात-लाभ (पीएटी) कारोबारी साल 2007 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही के 106.02 करोड़ रुपये की तुलना में 31 दिसंबर 2008 को तिमाही में बढ़ कर 134.33 करोड़ रुपये हो गया है। कंपनी की आमदनी साल 2007 की इसी तिमाही के 5.5 अरब रुपये के मुकाबले बढ़ कर 7.67 अरब रुपये हो गयी है।
भारतीय शेयर बाजारों में आज के कारोबार में जेट एयरवेज के शेयरों में गिरावट का रुख है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में आज दोपहर 12.36 बजे जेट एयरवेज में 5.22% की कमजोरी है। जेट एयरवेज ने अपने पूर्ण-स्वामित्व वाली सब्सिडियरी जेटलाइट के साथ कोड-शेयर समझौता किया है। यह समझौता दो चरणों में लागू होगा।
मेतास इन्फ्रा के शेयरों ने बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में आज के कारोबार में भी लोअर सर्किट छू लिया है। इस तरह यह अब तक लगातार नौ कारोबारी सत्रों में लोअर सर्किट छू चुका है। बीएसई में आज मंगलवार के कारोबार में मेतास इन्फ्रा के शेयर का भाव करीब 5% गिर कर 105.65 रुपये तक चला गया।
राजीव रंजन झा
आशु मदान, राष्ट्रीय प्रमुख (रिटेल), रेलिगेयर सिक्योरिटीज
यूनिटेक ने अपने कर्ज को लेकर शेयर बाजार की चिंताओं को दूर करने की कोशिश की है। गौरतलब है कि बाम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में आज सुबह के कारोबार में यूनिटेक का शेयर भाव इन चिंताओं के बीच 14% से अधिक गिर गया था कि कंपनी म्युचुअल फंडों का कर्ज चुका पाने में असफल रही है। हालांकि बाद में यूनिटेक के शेयर भाव में तेजी आयी और 32.80 रुपये का ऊँचा स्तर छूने के बाद यह करीब 6% चढ़ कर 31.90 रुपये पर बंद हुआ। कंपनी ने ईजीएम के बाद मीडिया को जानकारी दी कि म्युचुअल फंडों के एफएमपी का जो 900 करोड़ रुपये का बकाया था, उसका अधिकांश हिस्सा चुका दिया गया है। इस कर्ज की अंतिम तारीख 19 जनवरी की थी। कंपनी ने औपचारिक रूप से यह तो नहीं बताया कि कितनी रकम चुकायी गयी है, लेकिन सूत्रों के मुताबिक 500 करोड़ रुपये की रकम 17 जनवरी तक चुका दी गयी थी, बाकी कर्ज की तारीख को आगे बढ़ा दिया गया है और अब इन कर्जों की अंतिम तारीखें इस वित्त वर्ष के बाद की हैं। बाजार विशेषज्ञ सलिल शर्मा का मानना है कि कंपनी की इस घोषणा से शेयर को अच्छा सहारा मिला है और यह छोटी अवधि में 35 रुपये तक जा सकता है। साथ ही उनका मानना है कि इस शेयर में आने वाली तेजी का इस्तेमाल इससे बाहर निकलने के लिए करना चाहिए।
मौजूदा भाव- 462 रुपये