साल 2009 का स्वागत बढ़त के साथ
भारतीय शेयर बाजारों ने कैलैंडर साल 2009 का स्वागत बढ़त के साथ किया। साल के पहले कारोबारी दिन शेयर बाजार अच्छी बढ़त के साथ बंद हुए। बीएसई सेंसेक्स 256 अंक या 2.66% की मजबूती के साथ 9,903 पर रहा। एनएसई के निफ्टी ने 3,000 के मनोवैज्ञानिक स्तर को पार कर लिया। निफ्टी 74 अंक या 2.5% की बढ़त के साथ 3,033 पर बंद हुआ। बुधवार को अमेरिकी शेयर बाजार मजबूती के साथ बंद हुए। इसके मद्देनजर गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार में कारोबार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई। 20 दिसंबर को खत्म सप्ताह में महंगाई दर गिरकर 6.38% रह गयी है। इस खबर ने बाजार को और मजबूती प्रदान की। इसके फलस्वरूप भारतीय शेयर बाजारों ने आज अच्छी बढ़त दर्ज की।