निफ्टी, एचडीएफसी बैंक, जुबिलेंट फूडवर्क्स, एनसीसी खरीदें : आईसीआईसीआई डायरेक्ट
आईसीआईसीआई डायरेक्ट ने आज अपनी रिपोर्ट मोमेंटम पिक्स में सोमवार (24 मई) के एकदिनी कारोबार के लिए निफ्टी (Nifty), एचडीएफसी बैंक (HDFC) और जुबिलेंट फूडवर्क्स (Jubilant Foodworks) के शेयर खरीदने की सलाह दी है। साथ ही इसने 14 दिनों के लिए एनसीसी (NCC) में खरीदारी की सलाह दी है।
एयूएम कैपिटल के रिसर्च प्रमुख राजेश अग्रवाल (Rajesh Agarwal) ने सोमवार (24 मई) के एकदिनी कारोबार के लिए स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया (Steel Authority of India), स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank of India), एवरेडी इंडस्ट्रीज (Eveready Industries), कोरोमंडल इंटरनेशनल (Coromandel International) और यूनाइटेड स्पिरिट्स (United Spirits) के शेयर खरीदने की सलाह दी है।