Stock Market Analysis: क्या अभी स्टॉक में बॉटम फिशिंग का सही समय है?
केके : 10 साल के लिए निवेश करने के लिए बॉटम फिशिंग जरूरी है, क्या इसके लिए ये सही समय है?
केके : 10 साल के लिए निवेश करने के लिए बॉटम फिशिंग जरूरी है, क्या इसके लिए ये सही समय है?
मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज (Motilal Oswal Financial Services Ltd) में रीटेल रिसर्च प्रमुख सिद्धार्थ खेमका के मुताबिक अमेरिकी टैरिफ वॉर जोर पकड़ने के कारण बढ़ी अस्थिरता के बीच निफ्टी मामूली नरमी के साथ 22,471 (0.12%) के स्तर पर बंद हो गया।
बीते कई महीनों से भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) रुपये की गिरावट को थामने के लिए प्रयासरत है। सरकार ने डॉलर के मुकाबले रुपये की गिरावट को थामने के लिए केंद्रीय बैंक द्वारा किये गये प्रयासों की जानकारी संसद में दी।
भारती एयरटेल और एलन मस्क की कंपनी स्पेस एक्स के बीच हुए करार के बाद देश के इंटरनेट की दुनिया में क्रांति आने की उम्मी की जा रही है। एयरटेल ने नियामकीय फाइलिंग में इसकी जानकारी दी। इस करार के साथ स्टार लिंक का भारत में एंट्री का रास्ता साफ हो गया है। सरकार अगर इसे मंजूरी दे देती है तो कंपनी एयरटेल के साथ मिलकर अपनी सैटेलाइट इंटरनेट सेवा को भारत में लॉन्च कर पाएगी।
देश में डिजिटल भुगतान का चलन तेजी से बढ़ा है। इस वजह से यूपीआई और रुपे डेबिट कार्ड के इस्तेमाल में जबरदस्त इजाफा देखने को मिल रहा है। हालाँकि, ऐसे भुगतान पर अभी तक किसी तरह का शुल्क नहीं लगता था, क्योंकि सरकार ने इन पर एमडीआर माफ किया है। लेकिन अब सरकार इस पर चार्ज लगाने का विचार कर रही है।
आज के डिजिटल दौर में मोबाइल रोजमर्रा की जरूरत बन चुका है। ये छोटा सा उपकरण जहाँ आपके छोटे-बड़े काम को आसान बनाता है, वहीं मोबाइल बिल का समय ये भुगतान नहीं होने के कारण आपका क्रेडिट स्कोर खराब होने की आशंका रहती है।
ब्रोकिंग फर्म आईसीआईसीआई डायरेक्ट (ICICI Direct) ने आज बुधवार (12 मार्च) की रिपोर्ट मोमेंटम पिक्स में एकदिनी कारोबार (Intraday Trade) के लिए निफ्टी (Nifty), स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया (Steel Authority of India) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन (Hindustan Petroleum Corp) के शेयर में सौदे करने की सलाह दी है।
रिलायंस सिक्योरिटीज (Reliance Securities) ने बुधवार (12 मार्च) के एकदिनी कारोबार (intraday trade) के लिए अपनी रिपोर्ट मार्केट लेंस में एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस कंपनी (HDFC Life Insurance Company), लार्सन ऐंड टूब्रो (Larsen and Toubro) और टेक महिंद्रा (Tech Mahindra) के शेयर में कारोबार करने की सलाह दी है।
भारतीय शेयर बाजार में बुधवार (12 मार्च) को कारोबार की सतर्क शुरुआत देखने को मिल सकती है। गिफ्ट निफ्टी में आज सुबह 8.10 बजे के आसपास 37.50 अंकों की तेजी नजर आ रही है और ये 0.17% की उछाल के साथ 22,555.50 के स्तर के आसपास मंडरा रहा है।
निजी क्षेत्र के प्रमुख बैंकों में से एक इंडसइंड बैंक के शेयर मंगलवार (11 मार्च) को 27% से ज्यादा टूट गये। कारोबारी सत्र की शुरुआत के साथ इस बैंक के शेयरों में बड़ी गिरावट देखने को मिली। इस गिरावट के पीछे प्रमुख कारण डेरिवेटिव पोर्टफोलियो से जुड़ी अनियमितताएँ और नेतृत्व से जुड़ी अनिश्चितताएँ हैं।
डॉलर इंडेक्स भले ही 4 महीनों के निचले स्तरों पर पहुँच गया हो और अमेरिकी मुद्रा की ये गिरावट कई कमोडिटी को सहारा दे रही हैं, कई बाजारों में जोश भरने का काम कर रही हो लेकिन इससे रुपये की हालत में कोई सुधार नहीं हुआ है। 10 मार्च 2025 को डॉलर के मुकाबले रुपया अपने सबसे निचले स्तरों तक फिसल गया।
अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप की नीतियों के परिणामस्वरूप भले ही दुनिया अमेरिका में मंदी की आशंका जता रही है, लेकिन खुद ट्रंप इससे इत्तेफाक नहीं रखते। उन्होंने एक विदेशी चैनल को दिए अपने इंटरव्यू में इस बात से इनकार किया कि अमेरिका में मंदी आ सकती है।
बिना जोखिम तगड़ा रिटर्न मिल जाये तो कहने ही क्या हैं। इसके लिए लोग अक्सर फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) कराते हैं। लेकिन इसके अलावा भी कई ऐसी निवेश योजनायें मौजूद हैं जिनमें निवेश करने पर एफडी जितना प्रतिफल बिना जोखिम मिलता है।
भारत की तुलना में दुबई में सोने की कीमत काफी कम है। भारत में लोग सोने के प्रति ज्यादा ही आकर्षित होते हैं और इसे एक सुरक्षित ठिकाने के तौर पर भी देखते हैं। हालाँकि भारत में सोने की कीमतों में इजाफा देखने को मिल रहा है। ऐसे में यह जानना जरूरी है कि दुबई से भारत में कितना सोना बिना सीमा शुल्क चुकाये लाया जा सकता है।
अपनी जमा पूँजी से घर खरीदना हर किसी की सपना होता है। लेकिन उसके लिए सिर्फ बचत काफी नहीं होती है, बल्कि सही जानकारी और योजना का होना भी जरूरी होता है। अगर आप भी अपना घर खरीदना चाहते हैं तो इसे अपनी पत्नी के नाम पर खरीदकर लाभ उठा सकते हैं।
ब्रोकिंग फर्म आईसीआईसीआई डायरेक्ट (ICICI Direct) ने आज मंगलवार (11 मार्च) की रिपोर्ट मोमेंटम पिक्स में एकदिनी कारोबार (Intraday Trade) के लिए निफ्टी (Nifty), हिंदुस्तान यूनिलीवर (Hindustan Unilever) और एचसीएल टेक्नोलॉजीज (HCL Technologies) के शेयर में सौदे करने की सलाह दी है।