रिलायंस कम्युनिकेशंस (Reliance Communications) में 23% से अधिक की उछाल
रिलायंस कम्युनिकेशंस (Reliance Communications) के शेयर में आज 23% से अधिक की जबरदस्त उछाल आय़ी है।
रिलायंस कम्युनिकेशंस (Reliance Communications) के शेयर में आज 23% से अधिक की जबरदस्त उछाल आय़ी है।
लार्सन ऐंड टुब्रो (Larsen & Toubro) को 1,125 करोड़ रुपये के ठेके प्राप्त हुए हैं।
प्रमुख इस्पात उत्पादक कंपनी जिंदल स्टील (Jindal Steel) ने 250 टन वाली बुनियादी ऑक्सिजन भट्ठी स्थापित की है।
देश की सबसे बड़ी कमर्शियल रियल एस्टेट कंपनी डीएलएफ (DLF) के निदेशक समूह की बैठक 29 दिसंबर को होगी।
कपास वायदा (अप्रैल) की कीमतों के तेजी के रुझान के साथ 1,025-1,060 रुपये के दायरे में कारोबार करने की संभावना हैं।
स्नैक्स, चिप्स और नमकीन जैसे खाद्य उत्पाद निर्माता प्रताप स्नैक्स (Prataap Snacks) ने 'रिच फीस्ट' नाम से अपना एक नया ब्रांड पेश किया है।
सोयाबीन वायदा (जनवरी) की कीमतों के 3,060-3,015 रुपये के दायरे में कारोबार करने की संभावना हैं। कम आपूर्ति के कारण बेंचमार्क बाजार इंदौर में सोयाबीन की कीमतें 20 रुपये से बढ़ कर 2,900-3,900 रुपये हो गयी है।
खबर है कि टाटा स्टील (Tata Steel) 32,694 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है।
हल्दी वायदा (अप्रैल) की कीमतें 7,800 रुपये के सपोर्ट के साथ 8,000-8,100 रुपये के स्तर पर पहुँच सकती हैं।
बेस मेटल में मिला-जुला कारोबार होने की संभावना है। तांबे की कीमतें 462-470 रुपये के दायरे में कारोबार कर सकती हैं।
कच्चे तेल की कीमतें 3,780-3,880 रुपये के दायरे में कारोबार कर सकती है। उत्तर सागर पाइपलाइन के धीरे-धीरे शुरु होने के कारण आज तेल की कीमतें कल के ढ़ाई वर्ष के उच्च स्तर से नीचे लुढ़क गयी है।
सर्राफा की कीमतों में तेजी रहने की संभावना है। डॉलर के कमजोर होने और उत्तर कोरिया को लेकर तनाव के कारण सुरक्षित निवेश के लिए खरीदारी होने से कीमतों को मदद मिल सकती है।
प्रमुख आईटी सेवा प्रदाता इन्फोसिस (Infosys) में कंपनी के प्रमोटरों की हिस्सेदारी 12.75% से बढ़ कर 12.905 हो गयी है।
ओम कैपिटल के रिसर्च प्रमुख राजेश अग्रवाल (Rajesh Agarwal) ने बुधवार के एकदिनी कारोबार के लिए जस्ट डायल (Just Dial), फिलिप्स कार्बन (Phillips Carbon), टाटा मेटालिक्स (Tata Metaliks), रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) के शेयर खरीदने और रेप्को होम (Repco Home) के शेयर बेचने की सलाह दी है।
आईसीआईसीआई डायरेक्ट (ICICI Direct) ने दिसंबर सीरीज के फ्यूचर में निफ्टी (Nifty), रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) और पीसी ज्वेलर (PC Jeweller) को खरीदने की सलाह दी है।
तकनीकी विश्लेषक सिमी भौमिक ने 27 दिसंबर के एकदिनी कारोबार में डीएलएफ (DLF), इंटरग्लोब एविएशन (Interglobe Aviation), जस्ट डायल (Just Dial) और वेदांत (Vedanta) में खरीदारी की सलाह दी है।