कल्पतरु प्रोजेक्ट्स को अलग-अलग कारोबार के लिए 2333 करोड़ रुपये के ऑर्डर मिले
कल्पतरु प्रोजेक्ट्स को अलग-अलग कारोबार के लिए कई ऑर्डर्स मिले हैं। कंपनी को करीब 2333 करोड़ रुपये के नए ऑर्डर्स मिले हैं।
कल्पतरु प्रोजेक्ट्स को अलग-अलग कारोबार के लिए कई ऑर्डर्स मिले हैं। कंपनी को करीब 2333 करोड़ रुपये के नए ऑर्डर्स मिले हैं।
स्वान एनर्जी टीओपीएल यानी ट्रायम्फ ऑफशोर प्राइवेट लिमिटेड के 49% हिस्से का अधिग्रहण करेगी। इस हिस्से का अधिग्रहण कंपनी आईएफएफसीओ यानी इफ्को (IFFCO) से करेगी। कंपनी इस अधिग्रहण के लिए 440 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। इफ्को यानी इंडियन फार्मर्स फर्टिलाइजर कोऑपरेटिव लिमिटेड से यह अधिग्रहण करेगी।
ऑटोमोटिव बैटरी कारोबार की दिग्गज कंपनी अमारा राजा की सब्सिडियरी ने जीआईबी एनर्जी एक्स (GIB EnergyX) के साथ लाइसेंसिंग करार किया है। यह करार एलएफपी तकनीक के लिए किया गया है।
कौशिक घटक : मैंने फेडफिना का स्टॉक 121 रुपये के भाव पर होल्ड किया है। इस पर आपकी क्या राय है?
सुमन साहा : अगर केपीआई ग्रीन मौजूदा भाव से 20% नीचे आ जाता है तो, मैं अगले 5 साल के नजरिये से इसमें 45,000 रुपये निवेश करना चाहता हूँ। इस पर आपकी क्या राय है?
सुनीता मेहता, मुंबई : मैंने मार्कसन्स फार्मा का स्टॉक 70-80 रुपये के भाव पर खरीदा है। अगर इसमें सामर्थ्य है, तो मैं इसे 5-6 साल तक होल्ड कर सकती हूँ। इस पर आपकी क्या राय है?
मनीष कौरव : रेटगेन ट्रैवल टेक्नोलॉजीज का भविष्य कैसा लग रहा है?
मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज (Motilal Oswal Financial Services Ltd) में रीटेल रिसर्च प्रमुख सिद्धार्थ खेमका के मुताबिक मंगलवार (02 जुलाई) को निफ्टी में 24200 के नये उच्च स्तर को छूने के बाद मुनाफावसूली आयी और ये 18 अंकों की मामूली गिरावट के साथ 24124 के स्तर पर बंद हुआ।
मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज (Motilal Oswal Financial Services Ltd) में रीटेल रिसर्च प्रमुख सिद्धार्थ खेमका के मुताबिक मंगलवार (25 जून) को निफ्टी लगातार ऊपर की ओर बढ़ते हुए 23754 के नये शिखर पर पहुँच गया। सूचकांक 183 अंकों की मजबूत बढ़त के साथ 23721 के स्तर पर बंद हुआ।
वैश्विक बाजारों से स्थिर संकेत देखने को मिले। अमेरिकी बाजार में एक और मिलाजुला कारोबारी सेशन देखने को मिला। डाओ जोंस पर लगातार पांचवे दिन तेजी रही। डाओ जोंस 260 अंक उछलकर 1 महीने की ऊंचाई पर बंद हुआ।
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के कमोडिटी-करेंसी प्रमुख अनुज गुप्ता (Anuj Gupta) ने मंगलवार (25 जून) के एकदिनी कारोबार के लिए सोना मिनी (Gold Mini) को बेचने, जबकि क्रूड ऑयल (Crude Oil) और कॉपर (Copper) को खरीदने की सलाह दी है।
ब्रोकिंग कंपनी आईसीआईसीआई डायरेक्ट (ICICI Direct) ने मंगलवार (25 जून) के एकदिनी कारोबार (intraday trade) के लिए अपनी रिपोर्ट मोमेंटम पिक्स में निफ्टी (Nifty), डाबर इंडिया (Dabur India Ltd), इंद्रप्रस्थ गैस (Indraprastha Gas Ltd), गुजरात पीपावाव पोर्ट (Gujarat Pipavav Port Ltd) और फर्स्टसोर्स सोल्यूशंस (Firstsource Solutions Ltd) को खरीदने की सलाह दी है। गुजरात पीपावाव पोर्ट और फर्स्टसोर्स सोल्यूशंस के स्टॉक में सोमवार (24 जून) के भाव पर 14-14 दिनों के नजरिये से पोजीशन लेने का सुझाव दिया गया है।
कोटक सिक्योरिटीज (Kotak Securities) में इक्विटी रिसर्च के प्रमुख श्रीकांत चौहान के मुताबिक सोमवार (24 जून) को बेंचमार्क सूचकांक में सकारात्मक तेजी देखने को मिली। निफ्टी 37 अंक, जबकि सेंसेक्स 131 अंकों की बढ़त के साथ बंद हुए।
रिलायंस सिक्योरिटीज (Reliance Securities) ने मंगलवार (25 जून) के एकदिनी कारोबार (intraday trade) के लिए अपनी रिपोर्ट मार्केट लेंस में एचसीएल टेक्नोलॉजीज (HCL Technologies Ltd) का स्टॉक बेचने, जबकि बजाज फिनसर्व (Bajaj Finserv Ltd) और बर्जर पेंट्स इंडिया (Berger Paints India Ltd) के शेयर खरीदने की सलाह दी है।
भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार (25 जून) को कारोबार की धीमी शुरुआत देखने को मिल सकती है। गिफ्ट निफ्टी में सुबह 8.15 बजे के आसपास 6.50 अंकों की नरमी दिखायी दे रही है और ये 0.03% के अंतर के साथ 23,585.50 के स्तर के आसपास मंडरा रहा है।
बायोकॉन के लिए अच्छी खबर है। कंपनी की सब्सिडियरी बायोकॉन बायोलॉजिक्स को ईएमए यानी यूरोपियन मेडिसिन्स एजेंसी (EMA) से बायोसिमिलर दवा Bevacizumab की मैन्युफैक्चरिंग के लिए मंजूरी मिली है। इस दवा की मंजूरी से यूरोप में मरीजों की इस दवा की मांग को पूरी की जा सकेगी।