वित्त वर्ष 24 की दूसरी तिमाही में Bharat Forge का मुनाफा 29% बढ़ा
देश की अग्रणी ऑटोमोटिव और फोर्जिंग कंपनी भारत फोर्ज (Bharat Forge Ltd) ने वित्त वर्ष 2024 की दूसरी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। कंपनी के मुनाफे में 29% की बढ़ोतरी दर्ज की गयी है। इस अवधि में भारत फोर्ज का मुनाफा 268 करोड़ रुपये से बढ़कर 346 करोड़ रुपये हो गया है।
एयूएम कैपिटल के रिसर्च प्रमुख राजेश अग्रवाल (Rajesh Agarwal) ने बुधवार (08 नवंबर) के एकदिनी कारोबार (intraday trade) के लिए टाटा एलेक्सी (Tata Elxsi Ltd), एस्कॉर्ट्स कुबोटा (Escorts Kubota Ltd), इंडसइंड बैंक (IndusInd Bank Ltd), कोचिन शिपयार्ड (Cochin Shipyard Ltd) और वरुण बेवरेजेज (Varun Beverages Ltd) के शेयर खरीदने की सलाह दी है।