गिफ्ट निफ्टी दे रहा संकेत, तेजी के साथ कारोबार शुरू कर सकते हैं भारतीय बाजार
भारतीय शेयर बाजार में कारोबारी सप्ताह के पहले दिन सोमवार (23 अक्तूबर) को तेजी के साथ कारोबार की शुरुआत हो सकती है। गिफ्ट निफ्टी में सुबह 8.15 बजे के आसपास 51 अंकों की बढ़त नजर आ रही है और यह 0.26% की उछाल के साथ 19,477.5 के स्तर के आसपास मंडरा रहा है। हालाँकि एशिया, यूरोप और अमेरिका के बाजार आज भी लाल ही नजर आ रहे हैं।
एयूएम कैपिटल के रिसर्च प्रमुख राजेश अग्रवाल (Rajesh Agarwal) ने शुक्रवार (20 अक्तूबर) के एकदिनी कारोबार (intraday trade) के लिए एनबीसीसी इंडिया (NBCC (India) Ltd), वर्धमान टेक्सटाइल्स (Vardhman Textiles Ltd), वेदांत फैशंस (Vedant Fashions Ltd), जिंदल सॉ (Jindal Saw Ltd) और डेल्हीवेरी (Delhivery Ltd) के शेयर खरीदने की सलाह दी है।