बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच सीमित दायरे में कारोबार
वैश्विक बाजारों से अच्छे संकेत देखने को मिले। अमेरिकी बाजार की 3 दिनों की गिरावट थम गई। 400 अंकों के शानदार उछाल के साथ डाओ दिन की ऊंचाई पर बंद हुआ।
वैश्विक बाजारों से अच्छे संकेत देखने को मिले। अमेरिकी बाजार की 3 दिनों की गिरावट थम गई। 400 अंकों के शानदार उछाल के साथ डाओ दिन की ऊंचाई पर बंद हुआ।
ब्रोकिंग कंपनी आईसीआईसीआई डायरेक्ट (ICICI Direct) ने मंगलवार (08 अगस्त) के एकदिनी कारोबार (intraday trade) के लिए अपनी रिपोर्ट मोमेंटम पिक्स में निफ्टी (Nifty), सन फार्मास्यूटिकल इंडस्ट्रीज (Sun Pharmaceutical Industries Ltd), बंधन बैंक (Bandhan Bank Ltd) और गुजरात इंडस्ट्रीज पावर कंपनी (Gujarat Industries Power Company Ltd) को खरीदने की सलाह दी है। गुजरात इंडस्ट्रीज पावर कंपनी के स्टॉक में सोमवार (07 अगस्त) के भाव पर 14 दिन के नजरिये से पोजीशन लेने का सुझाव दिया गया है।
रिलायंस सिक्योरिटीज (Reliance Securities) ने मंगलवार (08 अगस्त) के एकदिनी कारोबार (intraday trade) के लिए अपनी रिपोर्ट मार्केट लेंस में एस्कॉर्ट्स कुबोटा (Escorts Kubota Ltd) के स्टॉक में पोजीशन शॉर्ट करने, जबकि आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank Ltd) और हैवेल्स इंडिया (Havells India Ltd) का स्टॉक खरीदने की सलाह दी है।
एयूएम कैपिटल के रिसर्च प्रमुख राजेश अग्रवाल (Rajesh Agarwal) ने मंगलवार (08 अगस्त) के एकदिनी कारोबार (intraday trade) के लिए इंडियन रेलवे फाइनेंस कॉर्पोरेशन (Indian Railway Finance Corporation Ltd), ग्रेफाइट इंडिया (Graphite India Ltd), मैक्स हेल्थकेयर इंस्टिट्यूट (Max Healthcare Institute Ltd), सीएंट (Cyient Ltd) और डिविस लैबोरेट्रीज (Divi’s Laboratories Ltd) के शेयर खरीदने की सलाह दी है।
भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार (08 अगस्त) को नरमी के साथ कारोबार की शुरुआत करने के आसार नजर आ रहे हैं। गिफ्ट निफ्टी में सुबह 8.05 बजे के आसपास 34.5 अंकों की सुस्ती नजर आ रही है और यह 0.18% के अंतर के साथ 19,647 के स्तर के आसपास मंडरा रहा है।
अमल भट्टाराई : इस साल के अंत तक स्मॉल कैप का नजरिया क्या है?
Expert Shomesh Kumar : अगर आप स्मॉल कैप इंडेक्स को देखना चाहते हैं तो एक साल नहीं कम से कम पाँच साल के नजरिये से देखें। स्मॉल कैप के स्टॉक के साथ काफी सब्र रखना पड़ता है और इसका साइकिल होता है, तब ये अच्छा रिटर्न देते हैं। इस साल स्मॉल कैप इंडेक्स को लेकर मेरा नजरिया सकारात्मक है और अगले साल में ज्यादा सकारात्मक हूँ। ब्याज दरों के रुख में नरमी आने पर स्मॉल कैप इंडेक्स को ज्यादा फायदा होगा।
(शेयर मंथन, 07 अगस्त 2023)
(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)
दीपक साहू : बोरेक्स केमिकल्स पर नजरिया बताएँ।
राधेमोहन शर्मा : एचबीएल पावर पर प्रकाश डालें।
तेजिंदर सिंह : आईआरबी इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपर्स के बारे में आपकी क्या राय है?
दुर्गेश शर्मा, दिल्ली : स्टरलाइट टेक्नोलॉजीज के 2500 शेयर 150 रुपये के भाव पर खरीदे हैं, तीन-चार तिमाहियों का नजरिया है। इसमें लक्ष्य और स्टॉप लॉस क्या होना चाहिए?
भगवती पालीवाल, राजस्थान : तानला के 300 शेयर 781 रुपये के भाव पर लंबी अवधि के लिए खरीदे हैं। इस पर आपकी सलाह क्या है?
एफएमसीजी की दिग्गज कंपनी ब्रिटानिया ने पहली तिमाही के नतीजे पेश किए हैं। कंपनी के मुनाफे में 35% की बढ़ोतरी हुई है। मुनाफा 336 करोड़ रुपये से बढ़कर 455 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है।
अपने पेटीएम ब्रांड नाम से प्रसिद्ध वन 97 कम्युनिकेशंस ने बताया है कि उसके संस्थापक, एमडी एवं सीईओ विजय शेखर शर्मा ने अब तक कंपनी में सबसे बड़े हिस्सेदार के रूप में मौजूद ऐंटफिन नीदरलैंड्स होल्डिंग बी.वी. से 10.30% शेयर खरीदने का समझौता किया है।
एफएमसीजी (FMCG) कंपनी गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड ने पहली तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। कंपनी के मुनाफे में 7.6% की गिरावट देखी गई है। कंपनी का मुनाफा 345 करोड़ रुपये से घटकर 319 करोड़ रुपये रह गया है।
वैश्विक बाजारों से मिलेजुले संकेत देखने को मिले। शुक्रवार को अमेरिकी बाजार लगातार तीसरे दिन फिसलकर बंद हुआ। डाओ जोंस 150 अंक गिरकर दिन के निचले स्तर पर बंद हुआ तो वहीं नैस्डैक में 50 अंकों की गिरावट देखी गई।
ब्रोकिंग कंपनी आईसीआईसीआई डायरेक्ट (ICICI Direct) ने सोमवार (07 अगस्त) के एकदिनी कारोबार (intraday trade) के लिए अपनी रिपोर्ट मोमेंटम पिक्स में निफ्टी (Nifty), ल्युपिन (Lupin Ltd) और इंटिलेक्ट डिजाइन एरेना (Intellect Design Arena Ltd) को खरीदने, जबकि मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki India Ltd) का स्टॉक बेचने की सलाह दी है। इंटिलेक्ट डिजाइन एरेना के स्टॉक में शुक्रवार (04 अगस्त) के भाव पर 14 दिन के नजरिये से पोजीशन लेने का सुझाव दिया गया है।