DCB Bank Ltd Share Latest News : स्टॉक से रख सकते हैं मुनाफे की उम्मीद
इरफान, दतिया : डीसीबी बैंक में 125 रुपये पर शेयर खरीदे हैं छह महीने से एक साल के लिए। इसे रखे रहें या निकल जायें?
इरफान, दतिया : डीसीबी बैंक में 125 रुपये पर शेयर खरीदे हैं छह महीने से एक साल के लिए। इसे रखे रहें या निकल जायें?
माई लाइफ माई फैमिली : पदमजी पेपर पर आपका क्या नजरिया है?
राजेश गुप्ता : बीएसई पर आपका नजरिया क्या है?
राजीव बंसल : मैंने इंडियन बैंक में निवेश किया है। इसे होल्ड करना अच्छा रहेगा या नहीं?
कमलेश : किसी भी कंपनी का शेयर खरीदने से पहले उसके नतीजों का आकलन करने के साथ ही उसका सही मूल्यांकन कैसे पता करें?
देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने वित्त वर्ष 2024 की पहली तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। बैंक का मुनाफा स्टैंडअलोन आधार पर 178% बढ़ा है।
वैश्विक बाजारों से सुस्त संकेत देखने को मिले। अमेरिकी बाजारों में हल्की गिरावट देखने को मिली। डाओ जोंस पर 225 अंकों के दायरे में कारोबार हुआ।
रिलायंस सिक्योरिटीज (Reliance Securities) ने शुक्रवार (04 अगस्त) के एकदिनी कारोबार (intraday trade) के लिए अपनी रिपोर्ट मार्केट लेंस में बंधन बैंक (Bandhan Bank Ltd) और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (Tata Consultancy Services Ltd) का स्टॉक खरीदने, जबकि अशोक लेलैंड (Ashok Leyland Ltd) के स्टॉक में पोजीशन शॉर्ट करने की सलाह दी है।
ब्रोकिंग कंपनी आईसीआईसीआई डायरेक्ट (ICICI Direct) ने शुक्रवार (04 अगस्त) के एकदिनी कारोबार (intraday trade) के लिए अपनी रिपोर्ट मोमेंटम पिक्स में निफ्टी (Nifty) बचने, जबकि अदाणी पोर्ट्स ऐंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन (Adani Ports and Special Economic Zone Ltd), बिड़लासॉफ्ट (Birlasoft Ltd) और हीडलबर्गसीमेंट इंडिया (Heidelbergcement India Ltd) का स्टॉक बेचने की सलाह दी है। हीडेलबर्गसीमेंट इंडिया के स्टॉक में गुरुवार (03 अगस्त) के भाव पर 14 दिन के नजरिये से पोजीशन लेने का सुझाव दिया गया है।
एयूएम कैपिटल के रिसर्च प्रमुख राजेश अग्रवाल (Rajesh Agarwal) ने शुक्रवार (04 अगस्त) के एकदिनी कारोबार (intraday trade) के लिए इंडियन रेलवे फाइनेंस कॉर्पोरेशन (Indian Railway Finance Corporation Ltd), आयशर मोटर्स (Eicher Motors Ltd), बलरामपुर चीनी मिल्स (Balrampur Chini Mills Ltd), अपोलो टायर्स (Apollo Tyres Ltd) और महानगर गैस (Mahanagar Gas Ltd) के शेयर खरीदने की सलाह दी है।
भारतीय शेयर बाजार में कारोबार हफ्ते के आखिरी दिन शुक्रवार (04 अगस्त) को गिरावट थमने के आसार नजर आ रहे हैं। गिफ्ट निफ्टी में सुबह 8.15 बजे के आसपास 31.5 अंकों की तेजी नजर आ रही है और यह 0.16% के अंतर के साथ 19,483 के स्तर के आसपास मंडरा रहा है।
गणपत लाल : आईटी बीज में अब निवेश का सही समय है या और इंतजार करना चाहिए?
निफ्टी फार्मा इंडेक्स में मुझे कोई दिक्कत नहीं लग रही है। ये सेक्टर लंबे कंसोलिडेशन से निकल कर आ रहा है और करेक्शन भी अब खत्म हो चुका है। इसमें अब निचले स्तरों पर खरीदारी का अच्छा मौका है। ये इंडेक्स इस समय शिखर पर पहुँच चुका है, इसलिए यहाँ पर इसमें बिकवाली या कूलऑफ आ सकता है।
मेरा मानना है कि बाजार में काफी गर्मी बढ़ गयी थी और उसे हल्का होने के लिए एक बहाना चाहिए था। बाजार में ये करेक्शन काफी समय से अटका हुआ था, मेरे हिसाब से अब बाजार हल्का हो रहा है। इसके अलावा मुझे कोई चिंता की बात नजर नहीं आ रही है।
हमारे यहाँ आईटी इंडेक्स अब इंतजार करो और देखो वाले दायरे में आ गया है। भारत की आईटी कंपनियों को अमेरिकी बैंकिंग संकट गहराने से परेशानी हो सकती है। वहाँ कंपनियों की आर्थिक गतिविधियाँ प्रभावित हो रही हैं।
कच्चा तेल में जो चाल बनी है उससे दिक्कत बढ़ सकती है और इसकी वजह ये है कि चीन अपने देश की अर्थव्यवस्था में सुधार लाने के लिए काफी तेजी से प्रयास कर रहा है। इसकी वजह से तेल की माँग में अचानक से तेजी आ सकती है और तेल के दाम वापस 90 डॉलर की तरफ जा सकते हैं।