Stock Market Course : किसी भी शेयर को खरीदने से पहले इन खास बातों का रखें ध्यान
राहुल बालवे, पुणे : पाँच साल के लिए दो अच्छे स्टॉक बताइए।
राहुल बालवे, पुणे : पाँच साल के लिए दो अच्छे स्टॉक बताइए।
ब्रोकिंग कंपनी आईसीआईसीआई डायरेक्ट (ICICI Direct) ने शुक्रवार (23 जून) के एकदिनी कारोबार (intraday trade) के लिए अपनी रिपोर्ट मोमेंटम पिक्स में निफ्टी (Nifty) और आईडीएफसी फर्स्ट बैंक (IDFC First Bank Ltd) का स्टॉक बचने, जबकि हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन (Hindustan Petroleum Corp Ltd) का स्टॉक खरीदने की सलाह दी है।
रिलायंस सिक्योरिटीज (Reliance Securities) ने शुक्रवार (23 जून) के एकदिनी कारोबार (intraday trade) के लिए अपनी रिपोर्ट मार्केट लेंस में बिड़लासॉफ्ट (Birlasoft Ltd) और मल्टी कमॉडिटी एक्सचेंज ऑफ इंडिया (Multi Commodity Exchange of India Ltd) के स्टॉक में लॉन्ग पोजीशन लेने, जबकि जुबिलेंट फूडवर्क्स (Jubilant Foodworks Ltd) का स्टॉक बेचने की सलाह दी है।
रिलायंस सिक्योरिटीज (Reliance Securities) ने सोमवार (26 जून) के एकदिनी कारोबार (intraday trade) के लिए अपनी रिपोर्ट मार्केट लेंस में हिंदुस्तान यूनिलीवर (Hindustan Unilever Ltd) और एनटीपीसी (NTPC Ltd) के स्टॉक में लॉन्ग पोजीशन लेने, जबकि भारती एयरटेल (Bharti Airtel Ltd) का स्टॉक बेचने की सलाह दी है।
एयूएम कैपिटल के रिसर्च प्रमुख राजेश अग्रवाल (Rajesh Agarwal) ने शुक्रवार (23 जून) के एकदिनी कारोबार (intraday trade) के लिए भारती एयरटेल (Bharti Airtel Ltd), इंटरग्लोब एविएशन (Interglobe Aviation Ltd), युनाइटेड ब्रेवरीज (United Breweries Ltd), पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस (PNB Housing Finance Ltd) और बिड़लासॉफ्ट (Birlasoft Ltd) के शेयर खरीदने की सलाह दी है।
भारतीय शेयर बाजार में सप्ताह के आखरी कारोबारी दिन (23 जून) को सपाट कारोबार की शुरुआत करने के संकेत मिल रहे हैं। सिंगापुर निफ्टी में सुबह 8.05 बजे के आसपास 13 अंकों की गिरावट नजर आ रही है और यह 0.07% के नुकसान के साथ 18818 के स्तर के आसपास मंडरा रहा है।
डॉलर इंडेक्स में साफतौर पर दबाव नजर आ रहा है। हमने इसका 106 डॉलर का जो ऊपरी स्तर तय किया था, वो अभी तक बरकरार है टूटा नहीं है। हो सकता है कि यह लंबे समय तक 100, 105 और 106 डॉलर के बीच घूमता रहे और एक दिन लुढ़क कर नीचे आ जाये। डॉलर इस समय बहुत मजबूत स्थिति में नहीं दिखता है।
ब्रेंट के उत्पादन को जिस तरह से समय-समय पर नियंत्रित किया जा रहा है उससे इसमें ऊपर की चाल आ सकती है। दूसरी तरफ इसकी मांग सामान्य बनी हुई है, यह न बहुत ज्यादा है और न बहुत कम है। इन सारे हालात को देखते हुए लगता है कि ब्रेंट 71 से 80 डॉलर के स्तर तक एक बार जा सकता है।
मुझे लगता है कि डॉव जोंस अमेरिकी अर्थव्यवस्था के बारे में सकारात्मक संकेत देना चाह रहा है। यह बाजार अभी कुछ समय के लिए कंसोलिडेशन में रह सकता है। इससे बाहर आने में इसे कितना समय लगेगा, ये अभी नहीं कहा जा सकता है।
संजय कुमार बर्मन, कटनी : मैंने अवांस टेक्नोलॉजीज के 2500 शेयर 2.40 रुपये के औसत भाव पर खरीदे हैं। इसमें अब क्या करना चाहिए?
हरदीप एस बग्गा : स्ट्राइड्स फार्मा साइंस में एक साल के लिए आपका क्या नजरिया है?
कृतिका द्विवेदी, बरेली : मैं पीरामल एंटरप्राइजेज और बंधन बैंक के शेयर खरीदना चाहती हूँ। क्या ये दोनों शेयर छह महीने के लिए अच्छे हैं? इन्हें खरीदने का दायरा क्या होना चाहिए?
राहुल बालवे : मुझे वीबीएल के शेयर नीचे के स्तरों पर लंबी अवधि के लिए खरीदना है। किस भाव पर खरीदना चाहिए ?
वैश्विक बाजारों की सुस्ती बरकरार दिखी। अमेरिकी बाजारों में लगातार दूसरे दिन बिकवाली का दबाव देखने को मिला। डाओ जोंस जहां 250 अंक गिर कर बंद हुआ, तो वहीं निचले स्तर से सुधार के बावजूद नैस्डैक 165 अंक गिर कर बंद हुआ। यूरोप के बाजारों में 0.5% तक की कमजोरी रही। एसजीएक्स (SGX) निफ्टी की करीब 30 अंकों की कमजोरी के साथ शुरुआत हुई। वैश्विक बाजारों से मिले संकेतों से भारतीय बाजार की सुस्त शुरुआत हुई।
ब्रोकिंग कंपनी आईसीआईसीआई डायरेक्ट (ICICI Direct) ने गुरुवार (22 जून) के एकदिनी कारोबार (intraday trade) के लिए अपनी रिपोर्ट मोमेंटम पिक्स में निफ्टी (Nifty), रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries Ltd), अदाणी पोर्ट्स ऐंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन (Adani Ports and Special Economic Zone Ltd), गुजरात मिनरल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (Gujarat Mineral Development Corporation Ltd) और बाल्मर लॉरी ऐंड कंपनी (Balmer Lawrie and Company Ltd) का स्टॉक खरीदने की सलाह दी है। जीएमडीसी और बाल्मर लॉरी ऐंड कंपनी के स्टॉक में बुधवार (21 जून) के भाव पर 14-14 दिन के नजरिये से पोजीशन लेने का सुझाव दिया है।
रिलायंस सिक्योरिटीज (Reliance Securities) ने गुरुवार (22 जून) के एकदिनी कारोबार (intraday trade) के लिए अपनी रिपोर्ट मार्केट लेंस में कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank Ltd) और नवीन फ्लोरीन इंटरनेशनल (Navin Fluorine International Ltd) के स्टॉक में लॉन्ग पोजीशन लेने, जबकि कैन फिन होम्स (Can Fin Homes Ltd) का स्टॉक बेचने की सलाह दी है।