निफ्टी और गुजरात गैस बेचें, सिप्ला और सुमितोमो केमिकल खरीदें : आईसीआईसीआई डायरेक्ट
ब्रोकिंग कंपनी आईसीआईसीआई डायरेक्ट (ICICI Direct) ने मंगलवार (20 जून) के एकदिनी कारोबार (intraday trade) के लिए अपनी रिपोर्ट मोमेंटम पिक्स में निफ्टी (Nifty) और गुजरात गैस (Gujarat Gas Ltd) का स्टॉक बेचने, जबकि सिप्ला (Cipla Ltd) और सुमितोमा केमिकल इंडिया (Sumitomo Chemical India Ltd) का स्टॉक खरीदने की सलाह दी है। सुमितोमो केमिकल इंडिया के स्टॉक में सोमवार (20 जून) के भाव पर 14 दिन के नजरिये से पोजीशन लेने का सुझाव दिया है।
एयूएम कैपिटल के रिसर्च प्रमुख राजेश अग्रवाल (Rajesh Agarwal) ने मंगलवार(19 जून) के एकदिनी कारोबार (intraday trade) के लिए सेंचुरी टेक्सटाइल्स ऐंड इंडस्ट्रीज (Century Textiles and Industries Ltd), मेघमणि फाइनकेम (Meghmani Finechem Ltd), लाइफ इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (Life Insurance Corporation of India), सीएंट (Cyient Ltd) और वी-गार्ड इंडस्ट्रीज (V-Guard Industries Ltd) के शेयर खरीदने की सलाह दी है।