MSP में बढ़ोतरी कहीं किसानों को मोदी सरकार का लॉलीपॉप तो नहीं?
मोदी सरकार ने खरीफ फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) बढ़ाने की घोषणा की है। लेकिन सवाल यह है कि इससे किसानों को वास्तव में कितना फायदा होगा?
मोदी सरकार ने खरीफ फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) बढ़ाने की घोषणा की है। लेकिन सवाल यह है कि इससे किसानों को वास्तव में कितना फायदा होगा?
वेंचर कैपिटल कंपनी सिकोईया कैपिटल ने गो फैशन में अपनी समूची हिस्सेदारी बेच दी है। सिकोईया कैपिटल ने 10.18 फीसदी की पूरी हिस्सेदारी गो फैशन में बेच दी है। सिकोईया कैपिटल ने ओपन मार्केट ट्रांजैक्शन यानी खुले बाजार के लेनदेन के जरिए यह हिस्सेदारी बेची है। हिस्सा बिक्री से सिकोईया कैपिटल को 625 करोड़ रुपये की रकम मिली है।
टाटा मोटर्स के मालिकाना हक वाली कंपनी जेएलआर (JLR) यानी जैगुआर ऐंड लैंड रोवर ने निवेशकों को आगामी साल के निवेश योजनाओं के बारे में जानकारी दी है। जेएलआर ने वित्त वर्ष 2026 तक सालाना 300 करोड़ पाउंड के निवेश की बात कही है। कंपनी का लक्ष्य वित्त वर्ष 2026 तक 3000 करोड़ पाउंड आय का लक्ष्य तय किया है। यह जानकारी कंपनी की ओर से दिए गए इन्वेस्टर प्रेजेंटेशन में दी गई है। जेएलआर जो एसयूवी (SUV) बनाती है जिसमें रेंज रोवर, डिफेंडर और डिस्कवरी बनाती है। कंपनी यह गाड़ी लैंड रोवर ब्रांड और जैगुआर लग्जरी कार के तहत बनाती है। कंपनी का वित्त वर्ष 2024 तक 2800 करोड़ पाउंड आय का लक्ष्य है।
एचएसबीसी (HSBC) इंडिया ने टाटा मोटर्स के साथ करार का ऐलान किया है। बैंक ने यह करार बिजली से चलने वाली गाड़ियों के लिए लोन उपलब्ध कराने के किया गया है। कंपनी कॉरपोरेट में काम करने वाले कर्मचारियों को आसानी से बिजली से चलने वाली गाड़ियों को खरीदने के लिए लोन मुहैया कराएगी।
शुक्रवार को लगातार चौथे दिन डाओ जोंस बढ़त पर बंद हुआ। डाओ जोंस पर 200 अंकों के दायरे में कारोबार हुआ और आखिर में 50 अंक ऊपर बंद हुआ। नैस्डैक और S&P 500 पर मामूली बढ़त देखने को मिली।
ब्रोकिंग कंपनी आईसीआईसीआई डायरेक्ट (ICICI Direct) ने सोमवार (12 जून) के एकदिनी कारोबार (intraday trade) के लिए अपनी रिपोर्ट मोमेंटम पिक्स में निफ्टी (Nifty), भारत इलेक्ट्रॉनिक्स (Bharat Electronics Ltd), एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस (LIC Housing Finance Ltd) और बलरामपुर चीनी मिल्स (Balrampur Chini Mills Ltd) का स्टॉक खरीदने की सलाह दी है। बलरामपुर चीनी मिल्स के स्टॉक में शुक्रवार (09 जून) के भाव पर 14 दिन के नजरिये से पोजीशन लेने का सुझाव दिया है।
रिलायंस सिक्योरिटीज (Reliance Securities) ने सोमवार (12 जून) के एकदिनी कारोबार (intraday trade) के लिए अपनी रिपोर्ट मार्केट लेंस में मारुति सुजूकि इंडिया (Maruti Suzuki India Ltd) के स्टॉक में पोजीशन शॉर्ट करने, जबकि आदित्य बिड़ला कैपिटल (Aditya Birla Capital Ltd) और गुजरात गैस (Gujarat Gas Ltd) के शेयर खरीदने की सलाह दी है।
इंडिया इन्फोलाइन के वीपी अनुज गुप्ता (Anuj Gupta) ने सोमवार (12 जून) के एकदिनी कारोबार के लिए सोना (Gold), चांदी (Silver), एमसीएक्स कॉपर (MCX Copper), एमसीएक्स क्रूड ऑयल (MCX Crude Oil), निफ्टी (Nifty), बैंक निफ्टी (Bank Nifty) और सेंसेक्स (Sensex) को खरीदने की सलाह दी है।
एयूएम कैपिटल के रिसर्च प्रमुख राजेश अग्रवाल (Rajesh Agarwal) ने सोमवार (12 जून) के एकदिनी कारोबार (intraday trade) के लिए केमप्लास्ट सनमार (Chemplast Sanmar Ltd), टाटा कम्युनिकेशन लिमिटेड (Tata Communications Ltd), रेमंड लिमिटेड (Raymond Ltd), जोमैटो (Zomato Ltd) और रेडिंग्टन (Redington Ltd) के शेयर खरीदने की सलाह दी है।
भारतीय शेयर बाजार में सोमवार (12 जून) को तेजी में कारोबार की शुरुआत करने के संकेत मिल रहे हैं। सिंगापुर निफ्टी में सुबह 8.20 बजे के आसपास 62.5 अंकों की तेजी नजर आ रही है और यह 0.34% जोड़ कर 18672.5 के स्तर के आसपास मंडरा रहा है।
सीएमएस (CMS) इन्फो सिस्टम के प्रोमोटर ने 14 फीसदी की हिस्सेदारी बेची है। प्रोमोटर ने 14 फीसदी की हिस्सेदारी बेचकर 638 करोड़ रुपये जुटाए हैं। आपको बता दें कि सियॉन इन्वेस्टमेंट होल्डिंग्स कंपनी का प्रोमोटर है जिसने हिस्सेदारी बेची है। प्रोमोटर ने ओपन मार्केट ट्रांजैक्शन के जरिए हिस्सेदारी बेची है।
सोलर एनर्जी कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया ने ग्रिडको यानी जीआरआईडीसीओ (GRIDCO ) के साथ पावर सेल एग्रीमेंट यानी पीएसए (PSA) किया है। सोलर एनर्जी कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया यानी एसईसीआई (SECI) 600 मेगा वाट विंड एनर्जी आपूर्ति करेगी। यह आपूर्ति ओडिशा की ट्रांसमिशन कंपनी ग्रिडको को करेगी। यह जानकारी नई ऐवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय ने दी है।
हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स (Hindustan Aeronautics Ltd) के शेयर शुक्रवार (09 जून) के कारोबार में तकरीबन 6% तक की तेजी के साथ अपने नए रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुँच गए। स्टॉक विभाजन प्रस्तावों पर विचार करने के लिए कंपनी के निदेशक मंडल की बैठक इस महीने के अंत में होने की घोषणा के बाद इसके शेयरों में यह तेजी देखने की मिली। पीएसयू काउंटर ने निवेशकों को मल्टीबैगर रिटर्न दिया है।
कनाडा पेंशन प्लान इन्वेस्टमेंट बोर्ड (Canada Pension Plan Investment Board) ने शुक्रवार (09 जून) को कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank Ltd) में करीब 1.7% हिस्सेदारी खुले बाजार में लेनदेन के जरिये 6,123 करोड़ रुपये में बेच दी।
वैश्विक बाजारों से बेहतर संकेत देखने को मिले। डाओ पर लगातार तीसरे दिन बढ़त देखी गई। डाओ जोस में 170 अंक का उछाल देखने को मिला। IT शेयरों में उछाल से नैस्डैक 1% चढ़ कर बंद हुआ।
ब्रोकिंग कंपनी आईसीआईसीआई डायरेक्ट (ICICI Direct) ने शुक्रवार (09 जून) के एकदिनी कारोबार (intraday trade) के लिए अपनी रिपोर्ट मोमेंटम पिक्स में निफ्टी (Nifty), रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries Ltd), टाटा स्टील (Tata Steel Ltd) और एचईजी (HEG Ltd) का स्टॉक खरीदने की सलाह दी है। एचईजी के स्टॉक में गुरुवार (08 जून) के भाव पर 14 दिन के नजरिये से पोजीशन लेने का सुझाव दिया है।