Ambuja Cements Share : इस Stock के बारे में जानें Expert शोमेश कुमार की सलाह
कमलेश बिष्ट : अंबुजा सीमेंट्स (Ambuja Cements) 370 रुपये पर कब तक आयेगा? ये मेरा खरीद भाव है।
कमलेश बिष्ट : अंबुजा सीमेंट्स (Ambuja Cements) 370 रुपये पर कब तक आयेगा? ये मेरा खरीद भाव है।
संकल्प पाटिल : मैंने मिष्ठान फूड्स (Mishtann Foods) के 1200 शेयर जिनका खरीद भाव 8.80 रुपये है, कंपनी ने राइट इश्यू किया है, इसके लिए आपकी क्या सलाह है?
पेंट का उत्पादन करने वाली दिगग्ज कंपनी एशियन पेंट्स ने गुजरात सरकार के साथ समझौता पत्र यानी एमओयू (MoU) पर हस्ताक्षर किया है। कंपनी ने यह गुजरात सरकार के साथ यह समझौता दाहेज में पेंट मैन्युफैक्चरिंग इकाई लगाने के लिए किया है।
दीपेन कुशवाहा : बलरामपुर चीनी मिल्स (Balrampur Chini Mills) में लंबी अवधि के निवेश के लिए क्या सलाह है?
ब्रोकिंग कंपनी आईसीआईसीआई डायरेक्ट (ICICI Direct) ने मंगलवार (21 फरवरी) के एकदिनी कारोबार (intraday trade) के लिए अपनी रिपोर्ट मोमेंटम पिक्स में निफ्टी (Nifty) और टीवीएस मोटर कंपनी (TVS Motor Company) के शेयर खरीदने, जबकि एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस (LIC Housing Finance) का स्टॉक बेचने की सलाह दी है।
रिलायंस सिक्योरिटीज (Reliance Securities) ने मंगलवार (21 फरवरी) के एकदिनी कारोबार (intraday trade) के लिए अपनी रिपोर्ट मार्केट लेंस में कंटेनर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (Container Corporation of India Limited) के स्टॉक खरीदने, जबकि आईटीसी (ITC) और जेएसडब्लू स्टील (JSW Steel) के स्टॉक में पोजीशन शॉर्ट करने की सलाह दी है।
एयूएम कैपिटल के रिसर्च प्रमुख राजेश अग्रवाल (Rajesh Agarwal) ने मंगलवार (21 फरवरी) के एकदिनी कारोबार (intraday trade) के लिए कोफॉर्ज (Coforge), केपीआर मिल (KPR Mill), ग्रेट ईस्टर्न शिपिंग कंपनी (Great Eastern Shipping Co), मेट्रो ब्रांड्स (Metro Brands) और कंटेनर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (Container Corporation of India) के शेयर खरीदने की सलाह दी है।
भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार (21 फरवरी) को हरे निशान में सपाट कारोबार की शुरुआत करने के संकेत मिल रहे हैं। सिंगापुर निफ्टी में सुबह 8.15 बजे के आसपास 12 अंकों की बढ़त दिखाई दे रही है और यह 0.07% की तेजी के साथ 17,877 के स्तर के आसपास मंडरा रहा है।
दवा बनाने वाली कंपनी सिप्ला को अमेरिकी ड्रग रेगुलेटर यानी यूएसएफडीए (USFDA) से झटका लगा है। यूएसएफडीए ने कंपनी के मध्य प्रदेश के पीथमपुर स्थित इकाई को जांच के बाद 8 आपत्तियां जारी की है। यूएसएफडीए ने इकाई की जांच 6-17 फरवरी के दौरान की थी। यूएसएफडीए ने आपत्तियों के साथ फॉर्म 483 भी जारी किया है।
कल्पतरु पावर ट्रांसमिशन लिमिटेड और सब्सिडियरी को नए ऑर्डर मिले हैं। कंपनी को कुल 3,185 करोड़ रुपये के नए ऑर्डर मिले हैं। कंपनी को यह ऑर्डर अलग-अलग कारोबार के लिए मिले हैं।
कंपनी को 1481 करोड़ रुपये के ऑर्डर ट्रांसमिशन और वितरण कारोबार के लिए मिले हैं।
शुक्रवार को अमेरिकी बाजारों में मिला-जुला कारोबार देखने को मिला। डाओ जोंस में जहां 130 अंकों की तेजी दिखी वहीं नैस्डैक में 70 अंकों की गिरावट रही। एसऐंडपी (S&P) 500 सपाट बंद हुआ। एसजीएक्स (SGX) निफ्टी की सुस्त शुरुआत हुई।
सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी एनएमडीसी स्टील (NMDC Steel) ने डीमर्जर के बाद शेयर बाजार में शानदार शुरुआत की है। यह कंपनी सोमवार (20 फरवारी) को इस्पात कारोबार के अलग होने के बाद बीएसई (BSE) और एनएसई (NSE) सूचीबद्ध हो गयी। कंपनी का स्टॉक 37.75 रुपये प्रति शेयर के भाव पर लिस्ट हुआ।
संवर्धन मदरसन इंटरनेशनल (SAMIL) की सहायक कंपनी संवर्धन मदरसन ऑटोमोटिव सिस्टम्स ग्रुप (SMRPBV) ने जर्मनी स्थित एसएएस ऑटोसिस्टमटेक्निक (एसएएस) के अधिग्रहण के लिए फॉरेशिया के साथ एक समझौता किया है।
भारतीय बाजारों पर विदेशी निवेशकों का भरोसा लौटता हुआ नजर आ रहा है। डिपॉजिटरी के आँकड़ों मुताबिक विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPI) ने पिछले हफ्ते भारतीय शेयर बाजार में 7600 करोड़ रुपये का निवेश किया।
दीनानाथ कमल : पेटीएम (One 97 Communications) में मौजूदा स्तरों पर निवेश के लिए क्या सलाह है ?
जेके मौर्य : फसीएस सॉफ्टवेयर सोल्यूशंस (FCS Software Solutions) एक लाख रुपये का खरीद रखा है तीन रुपये के भाव पर। इसमें क्या करना चाहिए? और खरीद लें या गिरने का इंतजार करना चाहिए?