Hindustan Zinc Ltd Share Latest News: ब्लॉक डील के बाद टूटे शेयर, खरीदें, होल्ड करें या निकल जायें
डॉ. तारलिका : हिंदुस्तान जिंक पर आपकी क्या राय है? मैंने इसे 456 रुपये के भाव पर 1 साल के नजरिये से खरीदा है।
डॉ. तारलिका : हिंदुस्तान जिंक पर आपकी क्या राय है? मैंने इसे 456 रुपये के भाव पर 1 साल के नजरिये से खरीदा है।
विरेंद्र यादव : आईडीएफसी फर्स्ट बैंक पर मध्यम और लंबी अवधि पर आपकी क्या राय है? इसमें डाउनवर्ड औसत के बाद मैंने इसके 50,000 शेयर 71.23 रुपये पर होल्ड किये हैं। कंपनी की गुणवत्ता पर आपकी क्या राय है?
भारत का टेलिकॉम सेक्टर एक अहम मोड़ पर खड़ा है, और इसमें वोडाफोन आइडिया की भूमिका निर्णायक बनती जा रही है। सरकार साफ संकेत दे चुकी है कि उसे सिर्फ दो कंपनियों का एकाधिकार मंजूर नहीं है। टेलिकॉम मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने हाल ही में दिल्ली में हुए एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि भारत जैसे विशाल देश में हर सेक्टर में कंपटीशन जरूरी है। सिर्फ एक या दो कंपनियों का दबदबा उपभोक्ताओं और बाजार दोनों के लिए नुकसानदेह है।
ब्रोकिंग फर्म आईसीआईसीआई डायरेक्ट (ICICI Direct) ने आज बुधवार (25 जून) की रिपोर्ट मोमेंटम पिक्स में एकदिनी कारोबार (Intraday Trade) के लिए निफ्टी (Nifty), हिंडाल्को इंडस्ट्रीज (Hindalco Industries), एचसीएल टेक्नोलॉजीज (HCL Technologies) और जेएसडब्लू इंफ्रास्ट्रक्चर (JSW Infrastructure) के शेयर में सौदे करने की सलाह दी है। जेएसडब्लू इंफ्रास्ट्रक्चर के स्टॉक में मंगलवार (24 जून) के भाव पर 14 दिनों के नजरिये से पोजीशन लेने का सुझाव दिया है।
कोटक सिक्योरिटीज (Kotak Securities) में इक्विटी रिसर्च के प्रमुख श्रीकांत चौहान के मुताबिक मंगलवार को मानक सूचकांकों में कारोबारी सत्र के दौरान अस्थिरता देखने को मिली। निफ्टी 72 अंकों की बढ़त के साथ बंंद हुआ, जबकि सेंसेक्स 158 अंकों की तेजी आयी।
टेलीकॉम में डुओपॉली नहीं चलेगी। विश्व वाई-फाई दिवस के मौके पर टेलीकॉम मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में साफ शब्दों में कहा कि भारत के टेलीकॉम सेक्टर को दो बड़ी कंपनियों के प्रभुत्व वाली व्यवस्था (डुओपॉली) नहीं चलने दे सकते। उन्होंने कहा कि सरकार हर सेक्टर में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देना चाहती है और टेलीकॉम सेक्टर इससे अछूता नहीं है।
भारतीय शेयर बाजार में बुधवार (25 जून) को बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआत देखने को मिल सकती है। गिफ्ट निफ्टी में आज सुबह 8.10 बजे के आसपास 20.00 अंकों की तेजी नजर आ रही है और ये 0.08% जोड़ कर 25,296.50 के आसपास मंडरा रहा है।
Expert Shomesh Kumar: मुझे जून में बाजार के लिए कोई विशेष ट्रिगर नहीं समझ में नहीं आ रहा है। इसलिए मेरे हिसाब से इस माह में निफ्टी 25,400-25,500 के ऊपर ऊपर नहीं जा सकेगा। अगर इस स्तर के ऊपर गया तो वापस आ जायेगा। इसके ऊपर बंद होना मुझे मुश्किल लग रहा है। मगर, जुलाई में इस स्तर को पार करने की उम्मीद बन सकती है।
Expert Shomesh Kumar: निफ्टी ने 24,500 के स्तर को टूटने नहीं दिया है, जो अच्छी बात है। लेकिन बाजार में शॉर्ट कवरिंग शुक्रवार के उच्च स्तर 25,134 के ऊपर बंद होने के बाद ही आयेगी। आईटी सूचकांक में 1500 अंकों की, जबकि बैंकिंग सूचकांक में भी और तेजी संभावना की वजह से बाजार में शॉर्ट कवरिंग की उम्मीद है।
Expert Sharad Awasthi: रक्षा क्षेत्र में निर्यात के जो आँकड़े आ रहे हैं, उन्हें देखते हुए इससे पूरी तरह से दूर रहना सही नहीं होगा। मेरे हिसाब से पूरे माहौल को देखते हुए इस क्षेत्र में 40-50 के मल्टीपल को महँगा नहीं कहा जाना चाहिए। एचएएल, जीआरएसई जैसी कंपनियों की ऑर्डरबुक में ऑर्डर की भरमार है। ये स्थिति मुझे काफी आकर्षक लगती है।
Expert Sharad Awasthi: एफएमसीजी क्षेत्र के अगली पंक्ति के स्टॉक में हमें बहुत मूल्य बढ़ने की गुंजाइश नहीं दिखायी दे रही है। इसके मुकाबले होनासा कंज्यूमर लिमिटेड का स्टॉक मुझे अच्छा लग रहा है। कंपनी ने अपने कामकाज में काफी बदलाव किये हैं जिनका फायदा आने वाले में कंपनी को मिल सकता है।
कच्चे तेल के भाव भारी उठापटक के बाद मंगलवार (24 जून) को एक बार फिर टूट गये। इजरायल और ईरान के बीच युद्धविराम की खबर से पश्चिम एशिया में कई दिनों से बनी तनाव की स्थिति सामान्य हुई है। इसने कच्चे तेल में उबाल को ठंडा कर दिया। इसके चलते मंगलवार की सुबह कच्चे तेल की कीमतें फिर से 65 डॉलर प्रति बैरल के पास आ गयीं।
अमेजन इंडिया अब भारत में लैब टेस्टिंग के क्षेत्र में भी कदम रख रहा है। इसके साथ ही कंपनी ने स्वास्थ्य सेवा के अपने तीन प्रमुख स्तंभ फार्मेसी, क्लीनिक, और अब डायग्नोस्टिक को एक साथ जोड़कर फुल स्टैक हेल्थ मॉडल तैयार कर लिया है। अब ग्राहक अमेजन ऐप पर ही डॉक्टर से परामर्श पा सकते हैं, दवा मँगवा सकते हैं और जरूरत होने पर घर बैठे लैब टेस्ट भी करवा सकते हैं। ये सुविधा “अमेजन मेडिकल” के रूप में उपलब्ध है और इसका उद्देश्य देश में एक जुड़े हुए आउटपेशेंट केयर सिस्टम की नींव रखना है।
भारत की आर्थिक गतिविधियों ने जून महीने में जोरदार रफ्तार पकड़ी है। एचएसबीसी के जारी ताजा फ्लैश पर्चेजिंग मैनेजर्स इंडेक्स (पीएमएई) सर्वे के मुताबिक, देश की अर्थव्यवस्था इस महीने अच्छी-खासी गति से आगे बढ़ी है, और इसका मुख्य कारण विनिर्माण और सेवा सेक्टर का प्रदर्शन है। एचएसबीसी फ्लैश कंपोजिट आउटपुट इंडेक्स जून में बढ़कर 61 तक पहुँच गया, जो कि पिछले 14 महीनों का सबसे ऊँचा है।
ब्रोकिंग फर्म आईसीआईसीआई डायरेक्ट (ICICI Direct) ने आज मंगलवार (24 जून) की रिपोर्ट मोमेंटम पिक्स में एकदिनी कारोबार (Intraday Trade) के लिए निफ्टी (Nifty), हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन (Hindustan Petroleum Corp), एशियन पेंट्स (Asian Paints) और चोलामंडलम इन्वेस्टमेंट ऐंड फाइनेंस कंपनी (Cholamandalam Investment and Finance Company) के शेयर में सौदे करने की सलाह दी है। चोलामंडलम इन्वेस्टमेंट ऐंड फाइनेंस कंपनी के स्टॉक में सोमवार (23 जून) के भाव पर 14 दिनों के नजरिये से पोजीशन लेने का सुझाव दिया है।
कोटक सिक्योरिटीज (Kotak Securities) में इक्विटी रिसर्च के प्रमुख श्रीकांत चौहान के मुताबिक तकनीकी तौर से कमजोर वैश्विक संकेतों के कारण हमारे बाजार में गैप-डाउन शुरुआत हुई। हालाँकि, सुबह सत्र की शुरुआत में एकदिनी करेक्शन के बाद बाजार ने 20 दिनों के एसएमए (सिंपल मूविंग ऐवरेज) के निकट समर्थन लिया।