निफ्टी, कोटक महिंद्रा बैंक बेचें और टीसीएस, बीएचईएल खरीदें : आईसीआईसीआई डायरेक्ट
ब्रोकिंग कंपनी आईसीआईसीआई डायरेक्ट (ICICI Direct) ने गुरुवार (22 दिसंबर) के एकदिनी कारोबार (intraday trade) के लिए अपनी रिपोर्ट मोमेंटम पिक्स में निफ्टी (Nifty) और कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank) के शेयर बेचने, जबकि टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (Tata Consultancy Services) और भारत हेवि इलेक्ट्रिकल्स (Bharat Heavy Electricals) के स्टॉक में खरीदारी करने की सलाह दी है। ब्रोकिंग कंपनी ने बीएचईएल के शेयर 21 दिसंबर के भाव पर सात दिन के नजरिये से खरीदने का सुझाव दिया है।
एयूएम कैपिटल के रिसर्च प्रमुख राजेश अग्रवाल (Rajesh Agarwal) ने गुरुवार (22 दिसंबर) के एकदिनी कारोबार (intraday trade) के लिए विजय डायग्नॉस्टिक सेंटर (Vijaya Diagnostic Centre), एस्टर डीएम हेल्थकेयर (Aster DM Healthcare), ग्लेनमार्क फार्मास्यूटिकल्स (Glenmark Pharmaceuticals), शॉपर्स स्टॉप (Shoppers Stop) और ओरियंट इलेक्ट्रिक (Orient Electric) के शेयर खरीदने की सलाह दी है।