साप्ताहिक निपटान के दिन निफ्टी बैंक ने बनाया रिकॉर्ड, सेंसेक्स 48 निफ्टी 160 अंक चढ़ कर बंद
वैश्विक बाजारों से कमजोर संकेत देखने को मिले। उतार-चढ़ाव के बीच डाओ जोंस और नैस्डैक सपाट बंद हुआ। एसजीएक्स (SGX) निफ्टी की सुस्त शुरुआत हुई।
वैश्विक बाजारों से कमजोर संकेत देखने को मिले। उतार-चढ़ाव के बीच डाओ जोंस और नैस्डैक सपाट बंद हुआ। एसजीएक्स (SGX) निफ्टी की सुस्त शुरुआत हुई।
एस ऐंड पी 500 में अभी उतनी गर्मी नहीं है और ऊपर के सफर में अभी हिस्सा बचा हुआ है। आने वाले समय में हो सकता है कि एस ऐंड पी 500 और डॉव जोंस के बीच जो अंतर आ गया था वो कम हो जाये।
भारतीय बाजार अब भी नैस्डैक की चाल को लेकर चिंतित हैं। मंदी की आहट से अमेरिकी आईटी कंपनियाँ सहमी हुई हैं और वहाँ इससे निपटने की कवायद भी शुरू हो चुकी है।
क्रूड ऑयल का ढाँचा मेरे हिसाब से नकारात्मक है। इसलिये इसका 82 डॉलर का स्तर टूटना चाहिये। अंतरराष्ट्रीय माहौल के हिसाब से देखें या तकनीकी चार्ट के मुताबिक, हर तरफ से भाव नीचे की ओर जाने का इशारा कर रहे हैं।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर क्रूड ऑयल के दाम में नरमी आयी है। यही हाल कमोबेश एमसीएक्स का भी नजर आ रहा है। ऊपरी तौर से अगर आप देखेंगे तो इसका चार्ट सकारात्मक लगेगा।
हमारे लिये खुशी की बात ये है कि डॉलर इंडेक्स 200 डीएमए के नीचे जा चुका है। सारे हालात हमारे पक्ष में हैं। इस लिहाज से देखा जाए तो विदेशी निवेशकों की खरीदारी बढ़ने के पूरे आसार हैं।
जीडीपी के आँकड़ों को लेकर भारतीय शेयर में जिस तरह की हिचक थी, वो अब नहीं रही है। महँगाई का मसला भी अब सिमटने लगा है। अब यहाँ से बाजार की चाल इस बात से तय होगी कि अर्थव्यवस्था की चाल कैसी रहती है।
शेयर बाजार में तेजी तो है, मगर अभी बाजार थकान उतारने के मूड में भी नजर नहीं आ रहे हैं। निफ्टी हो या बैंक निफ्टी दोनों में काफी गर्मी दिख रही है। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि बाजार सुधार के लिये तैयार है।
इंफ्रा सेक्टर की दिग्गज कंपनी लार्सन ऐंड टूब्रो को मेगा ऑर्डर मिला है। कंपनी की ओर से किए गए वर्गीकरण के हिसाब से 7000 करोड़ रुपये से अधिक के ऑर्डर मेगा के तहत आते हैं।
दवा कंपनी सन फार्मा को अमेरिकी ड्रग रेगुलेटर यानी यूएसएफडीए (USFDA) से झटका लगा है। यूएसएफडीए ने कंपनी के हलोल इकाई को इंपोर्ट अलर्ट की सूची में डाला है।
ब्रोकिंग कंपनी आईसीआईसीआई डायरेक्ट (ICICI Direct) ने गुरुवार (08 दिसंबर) के एकदिनी कारोबार (intraday trade) के लिए अपनी रिपोर्ट मोमेंटम पिक्स में निफ्टी (Nifty), कंटेनर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (Container Corporation of India) और जुबिलेंट फूडवर्क्स (Jubilant foodworks) के शेयर खरीदने की सलाह दी है।
रिलायंस सिक्योरिटीज (Reliance Securities) ने गुरुवार (08 दिसंबर) के एकदिनी कारोबार (intraday trade) के लिए अपनी रिपोर्ट मार्केट लेंस में कोलगेट पालमोलिव (इंडिया) (Colgate-Palmolive (India)), आरईसी (REC) और एशियन पेंट्स (Asian Paints) के शेयर खरीदने का सुझाव दिया है।
एयूएम कैपिटल के रिसर्च प्रमुख राजेश अग्रवाल (Rajesh Agarwal) ने गुरुवार (08 दिसंबर) के एकदिनी कारोबार (intraday trade) के लिए गुजरात अंबुजा एक्पोर्ट्स (Gujarat Ambuja Exports), आवास फाइनेंसियर्स (AAVAS Financiers), कमिंस इंडिया (Cummins India), गोदरेज इंडस्ट्रीज (Godrej Industries) और आरईसी (REC) के शेयर खरीदने की सलाह दी है।
भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार (08 दिसंबर) गिरावट थमने के आसार नजर आ रहे हैं। सिंगापुर निफ्टी में आज मामूली तेजी नजर आ रही है। सुबह 8.15 बजे के आसपास सिंगापुर निफ्टी में 10.5 अंकों की बढ़त है और यह 0.06% बढ़ कर 18,682 के स्तर के आसपास मंडरा रहा है।
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी (MPC) ने रेपो रेट में 0.35% की बढ़ोतरी का ऐलान किया है। इस नई बढ़ोतरी के बाद अब रेपो रेट 5.90% से बढ़कर 6.25% हो गया है।
वैश्विक स्तर पर पावर सॉल्यूशंस मुहैया कराने वाली कंपनी कमिंस ने टेक्निमोंट (Tecnimont) के साथ करार किया है। इस करार के तहत कंपनी सरकारी कंपनी गेल (GAIL) यानी गैस अथॉरिटी ऑफ इंडिया को प्रोटोन एक्सचेंज मेंब्रेन इलेक्ट्रोलाइजर लगाने में मदद करेगी।