गोल्ड लोन लेना होगा आसान, आरबीआई ने बढ़ाया एलटीवी अनुपात
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने सोने के बदले कर्ज (गोल्ड लोन) लेने वालों को राहत देने वाला कदम उठाते हुए गोल्ड लोन के एलटीवी अनुपात यानी लोन-टू-वैल्यू रेश्यो में संशोधन किया है।
Select a news topic from the list below, then select a news article to read. भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने सोने के बदले कर्ज (गोल्ड लोन) लेने वालों को राहत देने वाला कदम उठाते हुए गोल्ड लोन के एलटीवी अनुपात यानी लोन-टू-वैल्यू रेश्यो में संशोधन किया है।
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की तीन दिवसीय बैठक खत्म हो चुकी है। बैठक में सर्वसम्मति से रेपो दरों में 50 आधार अंकों की कटौती का फैसला किया गया है। साथ ही, समिति ने मौद्रिक नीति पर रुख में बदलाव करते हुए इसे समर्थनकारी से तटस्थ कर दिया है।
ऑटो क्षेत्र की प्रमुख कंपनियों ह्यूंदै मोटर कंपनी और किआ कॉर्पोरेशन ने ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी में अपनी हिस्सेदारी बेच दी है। खुले बाजार में हुए सौदे (ओपन मार्केट ऑपरेशन) में हुई ब्लॉक डील में शेयरों की ये बिक्री हुई है। एक अन्य खबर के मुताबिक, सिटी समूह ने कंपनी के शेयर खरीदे हैं।
ई-कॉमर्स क्षेत्र की प्रमुख कंपनी फ्लिपकार्ट ने आदित्य बिड़ला फैशन ऐंड रिटेल (एबीएफआरएल) में अपनी 6% की पूरी हिस्सेदारी बेचने का फैसला किया है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त खबरों के मुताबिक यह सौदा ब्लाक डील के जरिये आज यानी बुधवार (04 जून) को किया जायेगा।
निजी क्षेत्र के येस बैंक को बोर्ड से 16,000 करोड़ रुपये जुटाने की मंजूरी मिल गयी है। बैंक की ओर से मंगलवार को इसकी जानकारी दी गयी है। बोर्ड ने बैंक को दो तरह से पूँजी जुटाने को मंजूरी दी है। बैंक यह पूँजी कई चरणों में घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों से जुटायेगा।