शेयर मंथन में खोजें

स्पाइसजेट (Spicejet) शुरू करेगी बांग्लादेश के लिए सीधी उड़ान

स्पाइसजेट (Spicejet) बांग्लादेश के लिए सीधी उड़ान की शुरुआत करेगी।

कंपनी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने विस्तार के लिए 23 मार्च से रोजाना की कोलकाता-ढाका फ्लाइट आरंभ करेगी। इसके साथ ही कंपनी के सात अंतरराष्ट्रीय गंतव्य हो जायेंगे, जिनमें कोलकाता से सीधी फ्लाइट की बैंगकॉक के बाद यह दूसरी अंतरराष्ट्रीय सेवा होगी। स्पाइसजेट ने परिचयात्मक ऑफर के साथ कोलकाता-ढाका फ्लाइट के लिए बुकिंग शुरू भी कर दी है।
बीएसई में स्पाइसजेट का शेयर गुरुवार के 71.30 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज मामूली गिरावट के साथ 71.00 रुपये पर खुला और 76.70 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा। कारोबार के अंत में कंपनी का शेयर 4.75 रुपये या 6.66% की मजबूती के साथ 76.05 रुपये पर बंद हुआ। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों में कंपनी के शेयर का उच्च स्तर 85.60 रुपये और निचला स्तर 54.50 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 27 फरवरी 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख