शेयर मंथन में खोजें

आयशर मोटर्स (Eicher Motors) की कुल बिक्री में 19% की वृद्धि

सालाना आधार पर आयशर मोटर्स (Eicher Motors) की फरवरी बिक्री में 19% की बढ़ोतरी हुई है।

फरवरी 2016 में बिके 49,156 वाहनों के मुकाबले फरवरी 2017 में कंपनी ने 19% अधिक कुल 58,439 वाहन बेचे। आयशर के निर्यात में भी 7% की बढ़त हुई और इसने 1,589 वाहन के मुकाबले 1,702 वाहन बेचे।
बीएसई में आयशर मोटर्स का शेयर मंगलवार के 24,169.05 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज बढ़त के साथ 24,279.95 रुपये पर खुला। कारोबार के दौरान इसका उच्च स्तर 24,400.00 रुपये और निचला स्तर 23,650.00 रुपये रहा। कारोबार के अंतिम समय में आयशर के शेयर में 474.05 रुपये या 1.96% की गिरावट के साथ 23,695 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 01 मार्च 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख