शेयर मंथन में खोजें

जयप्रकाश एसोसिएट्स (Jaiprakash Associates) इस कंपनी को बेचेगी अपना सीमेंट व्यापार

जयप्रकाश एसोसिएट्स (Jaiprakash Associates) अपना सीमेंट व्यापार बेचेगी।

जयप्रकाश एसोसिएट्स को अपना सीमेंट व्यापार अल्ट्राटेक सीमेंट को बेचने को लिए राष्ट्रीय कंपनी कानून न्यायाधिकरण की इलाहाबाद बेंच ने मंजूरी दे दी है। करीब 16,000 करोड़ रुपये मूल्य के इस सौदे की घोषणा कंपनी ने पिछले साल की थी, जिसके माध्यम से यह अपने ऋण को कम करेगी। कंपनी का सीमेंट व्यापार उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और आंध्र प्रदेश में फैला है और इसकी कुल उत्पादन क्षमता 1.72 करोड़ टन प्रतिवर्ष है।
शुक्रवार को बीएसई में जयप्रकाश एसोसिएट्स का शेयर कारोबार के अंत में 0.30 रुपये या 2.01% की बढ़त के साथ 15.25 रुपये पर बंद हुआ। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों में कंपनी के शेयर का उच्च स्तर 16.80 रुपये और निचला स्तर 5.30 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 04 मार्च 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख