शेयर मंथन में खोजें

ए2जेड इन्फ्रा (A2z Infra) को मिला ठेका, शेयर चढ़ा

ए2जेड इन्फ्रा (A2z Infra) को 222.57 करोड़ रुपये का ठेका मिला है।

कंपनी को यह ठेका छत्तीसगढ़ के दुर्ग, रायपुर और बिलासपुर क्षेत्र में आईपीडीएस के तहत लाईन्स और सबस्टेशन्स के निर्माण तथा आपूर्ति के लिए छत्तीसगढ़ स्टेट पावर से मिला है।
बीएसई में ए2जेड इन्फ्रा का शेयर 39.45 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में आज मामूली गिरावट के साथ 38.60 रुपये पर खुला। 41.90 रुपये के उच्च स्तर को छूने के बाद कारोबार के अंत में कंपनी का शेयर 1.90 रुपये या 4.82% की मजबूती के साथ 41.35 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 09 मार्च 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख