शेयर मंथन में खोजें

कच्चे तेल और नेचुरल गैस की कीमतों में नरमी का रुझान - एसएमसी

कच्चे तेल की कीमतों में नरमी रह सकती है। कीमतों के 5,920-6,050 रुपये के दायरे में कारोबार करने की संभावना है।

अमेरिकी गैसोलीन स्टॉक में पिछले सप्ताह उम्मीद से अधिक गिरावट के बाद बाइडेन प्रशासन पर आपातकालीन भंडार से तेल जारी करने के लिए दबाव बढ़ने की संभावना से तेल की कीमतों में नरमी का रुझान है। अमेरिकी राष्टंपति पेट्रोल की कीमतों को काबू में करने के लिए स्टैटेजिक पेट्रोलियम रिजर्व (एसपीआर) से तेल जारी करने पर विचार कर रहे हैं, जो इस सप्ताह कैलिफोर्निया के उत्पादन केन्द्रों में रिकॉर्ड ऊँचाई पर पहुँच गया। लेकिन कानूनविदों का मिला-जुला विचार हैं कि क्या इसकी आवश्यकता है। अमेरिकी हाउस में बहुमत के नेता स्टेनी होयर ने मंगलवार को कहा कि वह गैस की कीमतों को कम करने के लिए एसपीआर का दोहन करने के लिए सीनेट के बहुमत के नेता चक शूमर के आ“वान से सहमत नहीं है। उन्होंने कहा कि रिजर्व आपातकाल के समय में कच्चे तेल की आपूर्ति की कमी को पूरा करने के लिए है। विश्लेषकों का कहना है कि एसपीआर तेल केवल अस्थायी राहत प्रदान करेगा और अमेरिकी शेल उत्पादकों या पेट्रोलियम निर्यातक देशों के संगठन (ओपेक) से आपूर्ति बढ़ाने की जरूरत है। अमेरिकी पेट्रोलियम संस्थान उद्योग समूह के आँकड़ों से पता चला है कि कच्चे तेल के भंडार में 6,55,000 बैरल की वृद्धि हुई है। यह 1.4 मिलियन बैरल की बढ़ोतरी के विश्लेषकों की अपेक्षाओं से कम था।
नेचुरल गैस की कीमतों में नरमी का रुझान रहने की संभावना है और कीमतों को 385 रुपये के स्तर पर सहारा और 400 रुपये के स्तर पर अड़चन रह सकता है। (शेयर मंथन, 17 नवंबर 2021)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी