शेयर मंथन में खोजें

प्रमोटर के हिस्सेदारी बेचने की खबर से फिसला एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस (HDFC Life Insurance) का शेयर

जीवन बीमा कंपनी एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस (HDFC Life Insurance) के शेयर में 3% से ज्यादा की गिरावट देखने को मिल रही है।

एचडीएफसी लाइफ की प्रमोटर कंपनी स्टैंडर्ड लाइफ (Standard Life) 12 और 13 मार्च ऑफर-फॉर-सेल (ओएफएस) के जरिये इसकी 4.93% तक हिस्सेदारी बेचेगी। स्टैंडर्ड लाइफ ने ओएफएस में एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस के शेयरों के लिए 357.50 रुपये का भाव रखा है, जिसके हिसाब से यह करीब 3,500 करोड़ रुपये जुटा सकती है।
इस समय स्टैंडर्ड लाइफ की एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस में 29.2% हिस्सेदारी है, जो ओएफएस इश्यू के बाद घट कर 24.27% रह जायेगी।
दूसरी तरफ बीएसई में एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस का शेयर 389.80 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले कमजोरी के साथ 368.80 रुपये पर खुल कर अभी तक के कारोबार में हरे निशान में नहीं आ पाया है।
करीब 11 बजे यह 13.70 रुपये या 3.51% की कमजोरी के साथ 376.10 रुपये पर चल रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 75,869.02 करोड़ रुपये है। वहीं पिछले 52 हफ्तों में कंपनी के शेयर का सर्वाधिक भाव 547.25 रुपये और निचला स्तर 345.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 12 मार्च 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख