शेयर मंथन में खोजें

वेलस्पन कॉर्प (Welspun Corp) को मिला आपूर्ति ठेका, 5% उछला शेयर

विश्व में बड़े व्यास वाले पाइप की दूसरी सबसे बड़ी निर्माता कंपनी वेलस्पन कॉर्प (Welspun Corp) को एक नया पाइप आपूर्ति ठेका मिला है।

वैश्विक आधार पर मिले ठेके के तहत कंपनी को 212 केएमटी (किलो मेट्रिक टन) पाइप की आपूर्ति करनी है। इसमें से 151 केएमटी पाइप की आपूर्ति कंपनी भारत से करेगी। इसके साथ ही कंपनी के पास 1,667 केएमटी के ठेके हो गये हैं, जिनका मूल्य 145 अरब रुपये है।
ठेका मिलने की खबर का वेलस्पन के शेयर पर काफी असर दिखा है। बीएसई में वेलस्पन कॉर्प का शेयर 119.45 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले वृद्धि के साथ 127.75 रुपये पर खुला, जो अभी तक के कारोबार में इसका ऊपरी स्तर भी रहा है।
करीब सवा 11 बजे यह 5.95 रुपये या 4.98% की बढ़ोतरी के साथ 125.40 रुपये पर चल रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 3,327.26 करोड़ रुपये है। वहीं पिछले 52 हफ्तों में कंपनी के शेयर का सर्वाधिक भाव 186.90 रुपये और निचला स्तर 89.30 रुपये रहा है।
वेलस्पन कॉर्प, वेलस्पन ग्रुप का हिस्सा है। इसकी स्थापना 1995 में की गयी थी। (शेयर मंथन, 12 मार्च 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख