शेयर मंथन में खोजें

कैडिला हेल्थकेयर (Cadila Healthcare) को मिली यूएसएफडीए (USFDA) से 14 टिप्पणियाँ

प्रमुख दवा कंपनी कैडिला हेल्थकेयर (Cadila Healthcare) को अमेरिकी दवाई नियामक यूएसएफडीए (USFDA) ने इसके मौरेया, अहमदाबाद में स्थित संयंत्र के लिए 14 "टिप्पणियाँ" (Observation) दी है।

यूएसएफडीए ने कंपनी के इस संयंत्र का निरीक्षण 22 अप्रैल से 03 मई के दौरान किया। हालाँकि कैडिला हेल्थकेयर ने इस टिप्पणी का जल्द से जल्द संज्ञान लेने के लिए आश्वस्तता जतायी है।
उधर शुक्रवार को बीएसई में कैडिला हेल्थकेयर का शेयर 11.20 रुपये या 3.55% की कमजोरी के साथ 304.00 रुपये के भाव पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 31,121.78 करोड़ रुपये है। वहीं पिछले 52 हफ्तों की अवधि में कंपनी का शेयर 432.40 रुपये तक चढ़ा, जबकि 300.00 रुपये के निचले स्तर तक गिरा है। (शेयर मंथन, 04 मई 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख